संगठन के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को बनाएं मंडल अध्यक्ष बरोठा मंडल से अब राजपूत को अध्यक्ष बनाने की मांग की कार्यकर्ताओं ने

0
768
  • संगठन के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को बनाएं मंडल अध्यक्ष बरोठा मंडल से अब राजपूत को अध्यक्ष बनाने की मांग की कार्यकर्ताओं ने* बरोठा – भाजपा द्वारा मंडल अध्यक्ष के लिए 35 से 40 वर्ष उम्र निर्धारित किए जाने से जिले के मंडलों में सियासत गरमा गई है उम्र के बंधन के कारण कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष की दौड़ से बाहर हो गए हैं आगामी 15 16 नवंबर को जिले में भाजपा के सभी मंडलों के मंडल अध्यक्षों की घोषणा होना है ऐसी स्थिति में कार्यकर्ता अपने-अपने नेताओं को मंडल अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे हैं इसी तारतम्य में बरोठा मंडल से भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता व विभिन्न पदों पर रहे भाजपा नेता राजेंद्र सिंह राजपूत को बरोठा मंडल से भाजपा मंडल अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की है उक्त जानकारी देते हुए मांगीलाल सोनी पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष बरोठा ने बताया कि बरोठा में भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा पूर्व में मीणा समाज धाकड़ समाज कलोता समाज खाती समाज के लोगों को मंडल अध्यक्ष बनाकर उपकृत कर दिया है अब क्योंकि राजपूत समाज से इस मंडल में एक बार भी अध्यक्ष नहीं बनाया है इसलिए अबकी बार राजेंद्र सिंह राजपूत को मंडल अध्यक्ष बनाकर समाज के व्यक्ति को मौका दें मांग करने वालों में प्रमुख कार्यकर्ता व पदाधिकारी मनोहर सिंह अंत्योदय समिति अध्यक्ष विजय सिंह भगवान सिंह भादर सिंह सूरज सिंह नरबत सिंह सत्यनारायण पटेल सुभाष सरपंच मोरू खेड़ी भरत जोनवाल कैलाश प्रजापति कैलाश ढांताली कुंदन ठाकुर राजेश गुप्ता दिलीप गुप्ता पवन नागर जीवन दरबार केलोद विष्णु चौहान बांगड़दा पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश जनपद सदस्य आदि ने की है उक्त जानकारी मांगी लाल सोनी पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष बरोठा ने दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here