शंख बजाकर जगाया प्रदेश सरकार को, मध्यप्रदेश बचाओ कांग्रेस सरकार भगाओ के लगाए नारे -घंटा

0
310

शंख बजाकर जगाया प्रदेश सरकार को, मध्यप्रदेश बचाओ, कांग्रेस सरकार भगाओ के लगाए नारे  
-घंटा, घड़ियाल, मंजीरें बजाकर किया कलेक्टोरेट का घेराव
देवास /भाजपा के प्रदेशव्यापी आन्दोलन के तहत प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी, नाकामियों व भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने घंटा, घड़ियाल, मंजीरें बजाकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर घंटानाद आंदोलन किया।  जिसका नेतृत्व भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री श्री कृष्णमुरारी मोघे, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार ने किया। आन्दोलन में देवास विधायक श्रीमति गायत्रीराजे पवार, आशीष शर्मा, पहाडसिह कन्नौजे, पुर्व विधायक दिपक जोशी, राजेन्द्र वर्मा, पुर्व पा.पु.नि अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, महापौर सुभाष शर्मा, बहादुर मुकाती, महेश पाटीदार, फुलसिह चावडा़, नरेन्द्र चौधरी सहित सैकडों कार्यकर्ता घंटा घडियाल बजाते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुचे।
भाजपा जिला प्रवक्ता शंभु अग्रवाल ने बताया की काॅग्रेस की सोई सरकार को जगाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने भाजपा कार्यालय से घंटा, घड़ियाल, मंजीरें बजाते हुए रैली के रूप में सिविल लाईन चैराहे होते हुए कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर कार्यांलय का घेराव किया।
 कलेक्टर कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पुर्व प्रदेश महामंत्री श्री कृष्णमुरारी मोघे ने कहा की प्रदेश की  काॅग्रेस सरकार निरंकुशता की और बढ रही हैं। सरकार ने किसानेां को ऋण माफी का वादा किया था। लेकिन सत्ता में आते ही धोखा कर किसानों के साथ वादाखिलाफी की गई है। ये सरकार भृष्टाचार में लिप्त, किसान विरोधी, युवा विरोधी है। काॅग्रेस सरकार के राज में प्रदेश में बिजली कटौती के साथ बिजली के भारी बिल की जबरन वसुली भी की जा रही है, साथ ही ये सरकार किसानों की ऋणमाफी, युवाओं को बेरोजगार भत्ता देने में भी असफल रही है। प्रदेश में गुण्डागर्दी बढ रही है व कानुन व्यवस्था बिगड़ रही है, प्रदेश में तबादला उघोग बन गया है। पुरा प्रदेश आज अराजकता के दौर से गुजर रहा है हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इस बदहाली को चुपचाप बैठकर नहीं देख सकते इसलिए हमने इस भ्रष्ट व निकम्मी सरकार के विरूध्द सघर्ष का शंखनाद किया है। 
संलग्न- प्रदेश अध्यक्ष जी का प्रदेश वासियों के लिए खुला पत्र।
आपके लोकप्रिय समाचार पत्र में सादर प्रकाशनार्थ।
दिनांकः- 11.09.2019
शंभू अग्रवाल                                                        

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here