साल 2018 का आखरी सप्ताह इन राशियों के लिए खोलेगा सफलता का रास्ता देखिये,,

0
279

इंदौर. जीवन में हर दिन कुछ खास लेकर आता है यदि हर दिन की शुरूआत ज्योतिषी उपायों के साथ की जाएं तो जीवन से संकट दूर होते है। ग्रह, नक्षत्रों की बदलती चाल से जीवन पर हो रहे बुरे प्रभावों से बचा जा सकता है। प्रसिद्ध ज्योतिषी पं. गुलशन अग्रवाल के अनुसार किसी भी नए कार्य को प्रारंभ करने से पहले यदि कुछ छोटे-छोटे उपाय कर लिए जाएं तो सफलता के द्वार आपके लिए खुल जाते है। चलिए आपको बताते है राशिफल के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष राशि- मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विशेष है। आज आपकों राज्य की ओर से मान-सम्मान मिलेगा और उच्चाधिकारियों के साथ सम्मेलन-समारोह में जाने से प्रसन्नता होगी। यश वैभव में वृद्धि होगी और धनबल बढ़ेगा। उपाय – आज के दिन को सफल बनाने के लिए बंदरो को गुड़ चना खिलाये

वृष राशि – वृष राशि वाले जातकों का दिन आनंद में बितेगा। आज हास-परिहास और मित्र साहचर्य में दिन व्यतीत होगा। एक खास तरह की खुशी और नजदीकी आप अनुभव करेंगे। उपाय – आज के दिन को सफल बनाने के लिए कौओ को पनीर खिलाये। ऐसा करने से हर तरह की बाधा दूर होगी।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा चिंता वाला है। आज झगड़े-विवाद से मानसिक क्लेश और हानि होने के संकेत मिल रहे हैं। सावधानी से आज के दिन को गुजारे। मन को खुश बनाये रखें। उपाय – आज के दिन को सफल बनाने गौ माता की सेवा करें।

कर्क राशि- कर्क राशि वाले जातक आज नई योजनाओं को क्रियान्वित कर सकते है। आज आपके द्वारा शुरू की गई योजनाएं पहले की अपेक्षा अच्छे परिणाम दे सकती हैं, लेकिन आपको कड़ी मेहनत और भरपूर कोशिश करनी पड़ेगी। उपाय – आज के दिन को सफल बनाने के लिए शिव मंदिर में दीपक जलाएं.

सिंह राशि- सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सुखफलदायी है। आज सुख और आराम के साथ सुकीर्तिवर्धक दिन होगा। आज के दिन अपने कारोबार में ,नौकरी के क्षेत्र में मनोवांक्षित लाभ प्राप्त होगा। उपाय – आज के दिन को सफल बनाने के लिए सूर्य देव को जल का अर्ध्य प्रदान करें.

कन्या राशि- आज अपने आपको सही रास्ते पर लाने के लिए सबसे पहले आपको सकारात्मक सोच अपनानी होगी। सफल वही होता है जो बार-बार जोखिम सहकर भी हिम्मत नहीं हारता। उपाय – आज के दिन को सफल बनाने के लिए फलों के रस से शिव अभिषेक करें.

तुला राशि- तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा कठिनाई से भरा रहेगा। आज आपको सभी रुके हुए काम अपने अंजाम तक पहुंचाने की भरसक कोशिश करनी होगी। अपनी समझ से आप शाम तक एक बड़ा संकट दूर कर पाएंगे। उपाय – आज के दिन को सफल बनाने के लिए छोटी कन्या को श्रृंगार साम्रगी का दान करें..

वृश्चिक राशि- आज वृश्चिक राशि के जातकों को थोड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपनी जिद और फालतू गतिविधियों में डूबे रहेंगे तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। उपाय – आज के दिन को सफल बनाने के लिए गुड़ खा कर घर से निकलें..

धनु राशि- धनु राशि वाले जातक आज सोच- समझ कर निर्णय लें। आज आप जिसकी मदद कर रहे है वो हो सकता है कल आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। उपाय – आज के दिन को सफल बनाने के लिए केसर का तिलक लगाएं..

मकर राशि- मकर राशि वाले जातक आज दिन भर उलझे रहेंगें।आज का दिन पूरी तरह से व्यस्त रखेगा। कुछ नये लोगो से परिचय होगा और आगे की रणनीति बनेंगी 7 सेहत का ध्यान रखें..

मीन राशि- मीन राशि वाले जातकों के लिए आद कुछ बाहरी लोग तनाव का कारण बन सकते है। आंख, कान आदि के कष्ट पीड़ा हो सकती है। उपाय – आज के दिन को सफल बनाने के लिए दिव्यांग व्यक्ति को दही की लस्सी पिलाएं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here