माता की स्मृति में गुप्ता परिवार ने किया दान

0
58

माता की स्मृति में गुप्ता परिवार की प्रेरणादायक पहल 38 स्थानो पर लाखो का दिया दान

 

 

बरोठा जिले के बरोठा में समाजसेवी स्वर्गीय गणपतलाल गुप्ता की धर्मपत्नी एवं नेत्रदानी स्वर्गीय गंगाबाई गणपतलाल गुप्ता की स्मृति में गुप्ता परिवार द्वारा अनुकरणीय पहल करते हुए कुल 10 लाख 74 हजार रुपये की राशि सामाजिक व धार्मिक कार्यों के लिए दान की गई। पुत्र समाजसेवी राजमल गुप्ता, श्रीनागर चित्तोड़ा महाजन समाज देवास के अध्यक्ष गिरधर गुप्ता, राजेश गुप्ता तथा स्वर्गीय गोपाल गुप्ता परिवार द्वारा आयोजित निजी कार्यक्रम के दौरान यह राशि समाजहित में प्रदान की गई।

परिवार द्वारा श्री नागर चित्तोड़ा महाजन समाज मालवांचल की विभिन्न समाज पंचायतों, मंदिरों एवं धर्मशालाओं के निर्माण कार्यों के लिए 38 स्थानों पर 5 लाख 74 हजार रुपये दान किए गए।

 

इसके अतिरिक्त सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों को निरंतर सहयोग मिल सके, इसके लिए 5 लाख रुपये की राशि जमा कर एक ट्रस्ट का गठन भी किया गया, जिसके ब्याज से समाजसेवा के कार्यों में सहयोग मिलता रहेगा।

 

कार्यक्रम में देवास विधायक गायत्रीराजे पंवार, हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी, सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी, भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, देवास महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, पूर्व जनपद अध्यक्ष मीनाक्षी देवी सिसोदिया, प्रदीपसिंह सिसोदिया सहित प्रदेश के कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके साथ ही विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी, समाजजन और बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सभी जनप्रतिनिधियों और समाज पदाधिकारियों ने गुप्ता परिवार की इस सामाजिक, आर्थिक और मानवीय पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायी कदम बताया तथा पूरे परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

गुप्ता परिवार की इस पहल की क्षेत्रभर में प्रशंसा हो रही है और इसे समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here