आरोपी चालक को शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा। न्यायालय द्वारा लगाया गया ₹15,000 का जुर्माना

0
75

*🚨 **आरोपी चालक को शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा। न्यायालय द्वारा लगाया गया ₹15,000 का जुर्माना***

 

🚨बरोठा पुलिस की बड़ी पहल: ड्रिंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ अभियान जारी। देवास पुलिस की नागरिकों से जिम्मेदारी निभाने की अपील ।

देवास पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के सख्त निर्देशों पर, सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना बरोठा पुलिस ने ‘शराब पीकर वाहन चलाने’ (ड्रंक एंड ड्राइव) के एक मामले में बड़ी कार्रवाई की है।

इस मामले में, माननीय न्यायालय ने दोषी चालक को ₹15,000 पंद्रह हजार रुपये के अर्थदण्ड से दंडित किया है। यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा के प्रति देवास पुलिस की गंभीरता को दर्शाती है और उल्लंघनकर्ताओं के लिए एक कड़ा संदेश है।

📍

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री एच.एन. बाथम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरोठा निरीक्षक सविता सिंह के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गई।

* दिनांक: 28 फरवरी 2026 को पहाड़ी चौराहा पर नियमित वाहन चेकिंग लगाई गई थी।

* उल्लंघन: चेकिंग के दौरान, टाटा 709 जी नं. MP 09 DT4413 के चालक, संजय पिता नारायण प्रजापत जाति कुम्हार उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम खुडेल बुजुर्ग थाना खुडेल जिला इन्दौर को शराब के नशे में पाया गया। जिसकी MLC रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने की पुष्टि की।

* *कानूनी कदम* : चालक के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 185 (शराब पीकर वाहन चलाना) सहित अन्य धाराओं के तहत इस्तगासा तैयार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

न्यायालय ने दिनांक 06.03.2026 को चालक संजय पिता नारायण प्रजापत को ₹15,000 के अर्थदण्ड से दण्डित किया।

📣 देवास पुलिस का सामाजिक संदेश

देवास पुलिस इस कार्रवाई के माध्यम से आम नागरिकों से अपील करती है कि:

> “शराब पीकर वाहन चलाना न केवल आपके लिए, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी जानलेवा खतरा बन सकता है। अपनी और दूसरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाएँ। देवास पुलिस ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखेगी। उल्लंघन करने पर मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

>

देवास पुलिस का यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और एक सुरक्षित यातायात व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

🎖️

इस प्रभावी कार्यवाही में थाना बरोठा प्रभारी निरीक्षक सविता सिंह, सउनि. हरीश कुमार, आरक्षक 610 पियूष पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here