*ट्रेचिंग ग्राउंड पर गोवंश अवशेष मिलने पर गरमाई राजनीति कांग्रेस ने मंडी गेट के सामने किया प्रदर्शन*

0
58

*ट्रेचिंग ग्राउंड पर गोवंश अवशेष मिलने पर गरमाई राजनीति कांग्रेस ने मंडी गेट के सामने किया प्रदर्शन*

 

देवास *कांग्रेस द्वारा गोमाता की रक्षा के लिए अनोखा प्रदर्शन किया गया कांग्रेस के जिला संगठन महासचिव जितेंद्र सिंह गौड़* के नेतृत्व में गोमाता की रक्षा के लिए स्थानीय मंडी गेट के सामने गोमाता के ऊपर *मुझे बीजेपी से कोई बचाओ* लिखी पट्टी लगाकर विरोध किया गया। देवास शहर के ट्रेंचिंग ग्राउंड में गोमाता के शव के साथ कथित अमानवीय व्यवहार को लेकर कांग्रेस आक्रामक नजर आई । कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह गौड़ ने नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियों की आड़ में गोमाता की हड्डि ,चमड़ी की कथित खरीद-फरोख्त की जा रही थी।

 

गौड ने बीजेपी पर भी निशाना साधा। उनका कहना है कि बीजेपी “गौ माता” के नाम पर वोट मांगती है, लेकिन जमीनी स्तर पर गायों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

 

गोशालाओं में अनियमितता के आरोप

 

कांग्रेस नेताओं ने देवास की गोशालाओं में चारे के नाम पर लाखों रुपये के खर्च में गड़बड़ी का आरोप लगाया। उनका दावा है कि कागजों में बड़ी राशि दर्शाई जाती है, लेकिन गायों को आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

 

दफनाने की प्रक्रिया पर सवाल

 

नेताओं ने यह भी कहा कि मृत गायों को दफनाने के लिए नगर निगम द्वारा लगभग 1500 रुपये निर्धारित हैं, लेकिन कई मामलों में शव खुले में पड़े मिलते हैं। हाल की कार्रवाई के बाद चर्मकार समाज के लोग भी आंदोलन पर चले गए हैं, जिसके कारण गौमाता के देवास में कई जगह गौवंश के शव छत विच्छत स्थिति में पड़े है, जिससे मामला और तूल पकड़ता जा रहा है

 

कांग्रेस ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। शहर में इस मुद्दे को लेकर जनाक्रोश बढ़ता दिखाई दे रहा है और प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की जा रही है।

 

इस दौरान उपस्थित जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष मनीष चौधरी, राजेंद्र सिंह बैंस,हरीश गजधर, राजा पडिहार,दिलीप सिंह सोलंकी,रूपेश कल्याण,गौरव जोशी, हर्षद प्रताप गौड़,नरेश बैरागी,बंटू जायसवाल,संजय रेखवल,संदीप चौधरी,मोहित राठौर,सचिन सोलंकी,पृथ्वीराज सिंह सोलंकी, यशवंत कुशवाहा,नकुल पटेल,कमलेश गुप्ता, बबलू चौहान, रणछोड़ पटेल,तेजसिंह यादव,नरेंद्र ठाकुर,अनुराग ठाकुर,रोहित डांगी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here