बे मौसम बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता तेज हवा आंधी से गेहूं की खड़ी फसल हुई आड़ी ।

0
202

बे मौसम बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता तेज हवा आंधी से गेहूं की खड़ी फसल हुई आड़ी ।

 

बरोठा, इन दीनों किसान काफी चिंतित है एक तरफ फसलों का सही भाव ना मिलने से नुकसान उठाना पड़ रहा है । तो दूसरी तरफ प्रकृति भी किसानों की कमर तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है ।बुधवार रात करीब 1:00 बजे के लगभग तेज हवा के साथ तेज बारिश शुरू हुई ,रुक रुक कर पूरी रात हवा चली व बारिश होती रही । हवा व बारिश ने किसानों को परेशानियों में डाल दिया है ,कई किसान की गेहूं की फसल पककर खेतों में खड़ी है । व कई किसानों की फसल कट कर खेतों में पड़ी हुई है । हवा व बारिश के कारण कई किसानों की खड़ी गेहूं फसल आड़ी पड़ गई । इससे किसानों को फसल में काफी नुकसान हुआ है , बिना मौसम बारिश से गेहूं ,लहसुन, प्याज सहित अन्य फसलों में भी नुकसान काफी हुआ है । गुरुवार को दिन भर ठंडी हवा चलती रही जिसके कारण मौसम में ठंडक घुली रही । गुरुवार सुबह हल्का पटवारी व सरपंच रोहित नागर ने किसानों की आड़ी फसल का खेतों पर जाकर नुकसानी का सर्वे कर पंचनामा बनाकर उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया किसानों ने फसल नुकसानी का सही सर्वे करा कर मुआवजा देने की मांग की है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here