*ऑंपरेशन सायबर : फ्रॉंड होने के मात्र 4 घंटे में संपूर्ण राशि 2 लाख बरोठा पुलिस ने बैंक खाते में वापस करवाई*

0
314

*ऑंपरेशन सायबर : फ्रॉंड होने के मात्र 4 घंटे में संपूर्ण राशि 2 लाख बरोठा पुलिस ने बैंक खाते में वापस करवाई*

*बरोठा|* सायबर फ्रॉंड की तत्काल सूचना देने हेतु “डायल-100” और “डायल-1930” के प्रयोग हेतु जनता को किया जा रहा “पुलिस चौपाल” के द्वारा जागरूक। फ्रॉंड की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल एक्शन में आयेगा सायबर-तंत्र,फ्रॉंड गई राशि को होल्ड करवाकर माननीय न्यायालय से राशि पुनः आवेदक के खाते में लौटाने तक पुलिस करेगी सतत मॉंनिटरिंग। इसी अनुक्रम में दिनांक 13 जनवरी 2026 को आवेदक कृष्णा चौधरी निवासी ग्राम कैलोद ने सायबर फ्रॉंड के ज़रिए 2 लाख रुपये ठगे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुवे ज़िला सायबर सेल देवास द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गई और सतत मॉनिटरिंग की गई । जिसके माध्‍यम मात्र 04 घंटे में आवेदक के बैंक खाते में संपूर्ण राशि ₹ 2 लाख की राशि वापस कराई गई। बरोठा टीआई सवितासिंह जाटव ने बताया कि आमजन ठगी होने पर घबराए नहीं। तत्काल पुलिस को एवं साइबर डायल नंबर पर सूचित अवश्य करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here