भरण-पोषण का भुगतान न करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार ।

0
174

भरण-पोषण का भुगतान न करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार ।

 

 

बरोठा *ऑपरेशन हेल्पिंग हैंड”के तहत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही*

 

* भरण-पोषण संबंधी वारंटो की प्राथमिकता से तामिली हेतु चलाया जा रहा है अभियान।

* भरण-पोषण का भुगतान न करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार ।

पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना के निर्देशानुसार प्रदेशभर में हेल्पिंग हैण्ड अभियान चलाया जा रहा है जिसमें भरण-पोषण वारंटो की तामीली को सर्वोच्च प्राथमिकता देने हेतु आदेशित किया गया है । इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा भरण-पोषण के वारंटो की तामीली मिशन स्तर पर किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । जिस पर से अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री एच. एन. बाथम के मार्गदर्शन मे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमान संजय शर्मा (एलआर)महोदय के निर्देशन मे थाना प्रभारी बरोठा सविता जाटव एवं चौकी प्रभारी मयंक वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीमे भरण-पोषण के वारंटो की तामीली हेतु मिशन स्तर पर कार्यरत है ।

इसी अनुक्रम में थाना एवं चौकी प्रभारी द्वारा की गई कार्यवाही

थाना बरोठा पुलिस चौकी डबल चौकी के द्वारा न्यायालय देवास जिला देवास के प्रकरण क्रमांक MJCR/99/2023 धारा 125(3) CRPC एवं MJCR/130/2024 धारा 125(3) CRPC (02 वारंट) के उक्त प्रकरण का आरोपी अमन पिता गेंदालाल चौधरी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम चोबापीपलिया थाना बरोठा जिला देवास का लगभग 03 वर्ष से लगातार पुलिस गिरफ्त से दूर चल रहा था । अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमान संजय शर्मा (एलआर) महोदय के निर्देशन में थाना प्रभारी बरोठा सविता जाटव एवं चौकी प्रभारी मयंक वर्मा के नेतृत्व में “ऑपरेशन हेल्पिंग हैंड” के तहत विशेष टीम गठित की गई । टीम द्वारा आरोपी को दिनांक 04.02.2026 को जिला इंदौर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय देवास के समक्ष पेश किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here