कांग्रेस द्वारा गौड के नेतृत्व में आबकारी विभाग के विरुद्ध अनोखा विरोध प्रदर्शन 

0
206

कांग्रेस द्वारा गौड के नेतृत्व में आबकारी विभाग के विरुद्ध अनोखा विरोध प्रदर्शन

देवास,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य मार्ग एम जी रोड से सयाजी द्वार तक हाथ ठेला गाड़ी पर शराब की खाली बोतले रख कर घर घर बाट कर विरोध दर्ज किया ।देवास में अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहे आबकारी विभाग के खिलाफ कांग्रेस ने आज खुला मोर्चा खोल दिया। शहर के नोवेल्टी चौराहे पर युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऐसा अनोखा और प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया, जिसने पूरे प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ठेले पर शराब की बोतलें रखकर यह साफ संदेश दिया कि जब विभाग खुद कार्रवाई नहीं कर रहा, तो अवैध शराब अब सड़कों पर खुलेआम बिकेगी। यह प्रदर्शन आबकारी विभाग की लापरवाही और कथित मिलीभगत के खिलाफ सीधा आरोप माना जा रहा है। जितेंद्र सिंह गौड़ ने दो टूक कहा कि युवा कांग्रेस ने 10–15 दिन पहले आबकारी विभाग को ज्ञापन देकर शहर में फल-फूल रहे अवैध शराब कारोबार की पूरी जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि कई इलाकों में “डायरी सिस्टम” के नाम पर शराब बेची जा रही है और शराब दुकानों के आसपास अवैध अहाते खुलेआम संचालित हो रहे हैं, लेकिन विभाग ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। गौड़ ने आरोप लगाया कि आबकारी विभाग की इस लापरवाही का खामियाजा युवा पीढ़ी और आम जनता भुगत रही है। गली–मोहल्लों में शराब की आसान उपलब्धता समाज को खोखला कर रही है, और विभाग आंख मूंदे बैठा है। युवा कांग्रेस ने साफ शब्दों में मांग की है कि: शराब दुकानों के पास बने सभी अवैध अहाते तुरंत बंद किए जाएँ, शहर में चल रहे डायरी सिस्टम पर सख्त रोक लगे,अवैध शराब बेचने वालों और संरक्षण देने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो। जितेंद्र सिंह गौड़ ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आबकारी विभाग ने जल्द और प्रभावी कदम नहीं उठाए, तो कांग्रेस पार्टी और भी बड़े, रचनात्मक और उग्र आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। आबकारी विभाग के सौजन्य से बेनर बना कर ठेला गाड़ी पर शराब की खाली बोतल रखकर सिग्नेचर लेलो बरकर्डी लेलो, ब्लैक डॉग लेलो, सफेद लेलो , सिग्नेचर लेलो,जैसे नमो को कांग्रेस के कार्यकर्ताऔ द्वारा नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया ,युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष *जितेंद्र सिंह गौड़* द्वारा बताया गया कि देवास शहर में आबकारी विभाग आंख मून कर बैठी है देवास में आपकारी विभाग द्वारा डायरी सिस्टम चालू किया गया जिससे कि देवास में गली-गली में दारू मिल रही है और बताया गया कि अभी भी शराब की दुकानों के पास अहाते चल रहे हैं जो की सरकार द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया है फिर भी आबकारी द्वारा आज के इस प्रदर्शन ने साफ कर दिया है कि अब आबकारी विभाग की चुप्पी नहीं चलेगी, और अवैध शराब के खिलाफ लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ी जाएगी।

इस अवसर पर मनीष चौधरी,प्रयास गौतम,मनोज राजानी,ज्ञानसिंह दरबार,हर्षप्रताप सिंह गौड़,दिलीप सिंह,नीरज नागर,ईशान राणा,रूपेश कल्याणे,प्रतीक शास्त्री,सुजीत संगते,कल्याण दरबार ,रितेश त्रिपाठी, हफीज घोसी, चिंटू धारू, जाहिद पठान,राहुल पंवार,राजेश राठौर,रोशन रायकवार,नरेंद्र सिंह पंवार,नरेश बैरागी,मोहित राठौर,हर्ष राठौर,मोहित सिंह राठौर , यशवंत कुशवाहा, श्रीकांत चौहान,रोहित डांगी,अजय राठौर, प्रिंस घोड़प्रतापी,असलम,अजय राठौर आदि उपस्थित थे जानकारी बंटू जायसवाल ने दी ।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here