बरोठा में सामुदायिक स्वच्छता परिसर बदहाल, हो रही अनदेखी
बरोठा @ . नगर में लाखों
रुपए की लागत से बनाया गया सामुदायिक स्वच्छता परिसर बदहाल होता जा रहा है।
ग्राम पंचायत की लापरवाही के कारण शौचालय में गंदगी पसरी हुई है। उल्लेखनीय है कि बरोठा धाकड़ धर्मशाला,बस स्टैंड पर बाहर से आने-जाने वाले राहगीरों व यात्रियों के लिए सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निर्माण किया गया था। इसे बने लगभग 4 से 5 साल हो गए हैं लेकिन रखरखाव के अभाव में यह
बदहाल होते जा रहे है। ग्राम पंचायत सरपंच व सचिव द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। साफ सफाई समय पर नहीं हो रही है ऐसे में इसका उपयोग ठीक से नहीं हो पा रहा है।





























