अलाव तापते नजर आए लोग
बरोठा. ग्राम बरोठा सहित क्षेत्र में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई। घना कोहरा छाने के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई। सुबह के समय वाहनों की रफ्तार थमी रही और लोगों को विशेष सावधानी
बरतनी पड़ी। सुबह से ही जगह-जगह लोग अलाव तापते नजर आए। चौराहों, बस स्टैंड, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाकर लोग ठंड से राहत पाने का प्रयास करते दिखे।






























