*अवैध शराब के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन*
*देवास जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी अधिकारियों की मिली भगत के कारण गली गलियों में जो दारू बट रही है उसके विरोध में कांग्रेस द्वारा चुल्लू भर पानी ले जाकर उसमें डूब मरने के लिए कहा*
आज देवास युवक कांग्रेस *पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़* के नेतृत में कांग्रेस ने आबकारी विभाग का घेराव किया।
पूर्व युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह गौड़ ने *बताया कि देवास अवैध शराब की यूनिवर्सिटी बन चुका हैं । देवास जिले की हर एक गली में शराब का कारोबार चरम पर हैं। जिसमें देवास का युवा चपेट में आ रहा है ,एवं देवास की युवा पीड़ी का भविष्य अंधकार में जा रहा है। डायरी प्रणाली पर शराब की बिक्री का अधिकार शराब ठेकेदारों को किसने दिया यह शहर की जनता आपसे जानना चाहती हैं। शराब की घर पहुंच सेवा हर गली में हो रही हैं। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी ने कहा कि धार्मिक स्थल के पास भी वाइन शॉप है, अहाते संचालित हो रहे है जो अवैध हैं, साथ ही डायरी पर शराब बिक रही है वही जिला (शहर) कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम ने आबकारी विभाग की निष्क्रियता पर प्रश्न चिन्ह उठाया।,आगे जितेन्द्र सिंह गौड़ ने बताया कि पूर्व में भी एक शराब कारोबारी ने आबकारी विभाग से पीड़ित हो कर आत्महत्या की थी एवं *चुल्लू भरपानी में डूब मरो के नारे लगाए* *,विभाग शहर ओर अपने विभाग पर ठीक से नजर रखे।
आबकारी विभाग से मांग कि गई की जल्द से जल्द अवैध शराब वितरण पर कंट्रोल किया जाए अन्यथा कांग्रेस सड़क पर उग्र आंदोलन करेगी।
इस अवसर पर मनोज राजानी,जयसिंह ठाकुर , प्रदीप चौधरी,रितेश त्रिपाठी,दिलीप सिंह ,मलखान सिंह देवड़ा,वाशिम हुसैन,ईशान राणा,किशोर चौहान,हर्ष प्रताप सिंह गौड़, अरुण माली,श्रीकांत चौहान,रूपेश कल्याने, दीपेश कानूनगो,नरेश बैरागी, बंटू जायसवाल,रियाज नागौरी,अंकित खरे, पृथ्वीराज चौहान,अभिषेक चौहान,रोहित दांगी,मंजीत ठाकुर,मनीष परमार,अरफात हुसैन,यशवंत कुशवाह,दीपेश हरोड़े,राजा धाकड़,राहुल ठाकुर, भवानी ठाकुर,लोकेंद्र पटेल,अतुल,महेंद्र ठाकुर , विवेक गौड़,अंकित गौड़,अमन पाटीदार,शुभम जलोदिया, कृपाल मकवाना, इरफान पटेल,योगेंद्र सोलंकी,अजय कुमावत,गोविंद जायसवाल,आनंद राव,आनंद सिंह पंवार,अमन खन्ना,महेंद्र धारू,चिंटू धारू,धीरज कल्याण,एवं युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।






























