6 साल पुराने प्रकरण के स्थाई वारंटी को बरोठा पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
बरोठा ,( नितेश नागर ) पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष प्रयास करने के शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी थाना बरोठा निरीक्षक सविता सिंह जाटव को निर्देशित किया गया था । पुलिस थाना बरोठा ने उक्त आदेश के पालन में माननीय जेएमएफसी महोदय न्यायालय देवास से प्रकरण क्रं. 23 /2020 धारा 354, 354 (क), भा द वि 7/8 पॉक्सो एक्ट, 3(2),3(1), sc/st एक्ट में जारी स्थाई वारंटी जीवन उर्फ गुड्डा पिता मोहन सिंह राजपूत उम्र 43 साल निवासी ग्राम जलोदिया को गिरफ्तार किया । वारंटी न्यायालय के उपरोक्त प्रकरण से 02 साल से फरार था । उक्त वारंटी को उपरोक्त अपराध में गिरफ्तार कर जेएमएफसी न्यायालय देवास में पेश किया गया । जिससे न्यायालय देवास के 06 वर्ष पुराने प्रकरण का निराकरण नही हो पा रहा था । आरोपी का स्थाई वारंट जारी किया गया । इसके पालन में उक्त स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय देवास में प्रस्तूत किया गया। उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक सविता सिंह जाटव थाना प्रभारी थाना बरोठा देवास, प्र आर 865 दयाराम, आर 1045 विकास, आर 1065 अजय , सैनिक 70 मुकेश थाना बरोठा देवास की सराहनीय भूमिका रही ।






























