मंदिर में चढ़ाए निशान रात में निकला झांकियां का कारवां ।

0
740

मंदिर में चढ़ाए निशान रात में निकला झांकियां का कारवां ।

 

बरोठा आसपास के क्षेत्र के आस्था के केंद्र बाबा रामदेव जन्मोत्सव समिति द्वारा तेजा दशमी के पावन अवसर पर मंगलवार को चल समारोह का आयोजन किया गया । चल समारोह धाकड़ धर्मशाला से प्रारंभ हुआ इसमें बड़ी संख्या में आसपास के क्षेत्र से पधारे भक्तजन शामिल हुए । यह आयोजन 70 वर्षों से लगातार किया जा रहा है जिसमें तेजा दशमी के अवसर पर तेजाजी महाराज को आसपास के क्षेत्र के भक्तों द्वारा मन्नत पूरी होने पर निशाना चढ़ाए जाते हैं । धाकड़ युवा ग्रुप जमीदारी मोहल्ला द्वारा मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया । चल समारोह में तेजाजी महाराज की झांकी आकर्षण का केंद्र रही । चल समारोह में अखाड़े भी शामिल रहे अखाड़े के उस्तादों ने अच्छा प्रदर्शन किया । इस आयोजन में संस्था संकल्प के द्वारा पोहे के भंडारे का आयोजन किया गया । बाबा रामदेव जन्म उत्सव समिति द्वारा बाहर से आए श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया । व धाकड़ युवा ग्रुप , एडब्ल्यूपीएल एवं संस्था संकल्प के द्वारा झांकी व अखाड़ा के कलाकारों को सिल्ड प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं पुष्प वर्षा की गई । रिमझिम बारिश के बीच चल समारोह धाकड़ धर्मशाला से प्रारंभ हुआ । जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए वापस रामदेव जी मंदिर पर ठीक 12 बजे पहुंचा । यहां पर भव्य महाआरती की गई आरती के पश्चात बाबा रामदेव जी की ज्योत निकाली गई । व आठ दिवसीय बाबा रामदेव जन्मोत्सव आयोजन का समापन किया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here