- बाबा रामदेव जन्मोत्सव समिति द्वारा आज चल समारोह निकाला जाएगा ।
बरोठा बाबा रामदेव जन्मोत्सव समिति द्वारा व रामदेव जी कला मंडल के कलाकारों ने नवमी के दिन तेजाजी की आकर्षक मानव निर्मित झांकी निकाली गई एवं उसके पश्चात सीता स्वयंवर का आयोजन रामदेव जी कला मंडल के कलाकारों द्वारा किया गया जिसमें देर रात्रि तक भक्तों ने आनंद लिया ठीक 12:00 बजे मां अंबे एवं बाबा भैरव की सवारी निकाली गई। रामदेव जी जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष सुनील महाजन, सचिव तेजसिंह नागर,कोषाध्यक्ष सुमित महाजन ने बताया कि तेजा दशमी पर सुबह मंदिर पर गांव के पटेल व पुजारी द्वारा पूजा अर्चना की गई उसके पश्चात नगर के प्रत्येक घर से मंदिर पर पूजा अर्चना कर चूरमे का भोग लगाया गया । सुबह से ही मंदिर पर तांता लगा रहा। आसपास के क्षेत्र से मन्नत वाले भक्तों द्वारा बाबा को निशाना अर्पित किया गया। 3 बजे धाकड़ युवा ग्रुप जमीदारी मोहल्ला द्वारा गड़ी चौक पर मटकी फोड़ का आयोजन किया जाएगा। शाम को बाबा का चल समारोह निकाला जाएगा । जो नगर के मुख्य मार्ग से निकलेगा चल समारोह में रथ पर बाबा की सवारी व नगर के कलाकारों द्वारा बनाई गई आकर्षक चलीत झांकियां, अखाड़े ,भजन मंडली, बैंड, ढोल ,ताशे शामिल रहेंगे । चल समारोह मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग से होते हुए पुनः ठीक रात्रि 12 बजे मंदिर प्रांगण पर पहुंचेगा, जहां बाबा की आरती की जाएगी । उसके पश्चात बाबा की ज्योत नगर में निकाली जाएगी । व बाबा के आठ दिवसीय जन्मोत्सव का समापन होगा ।





























