बरोठा में बाबा रामदेव जी का आठ दिवसीय जन्मोत्सव आज से प्रारंभ ।

0
554

बरोठा में बाबा रामदेव जी का आठ दिवसीय जन्मोत्सव आज से प्रारंभ ।

बरोठा, नगर व आसपास के गांव के लोगों के मुख्य आस्था के केंद्र प्रसिद्ध स्थान बाबा रामदेव जी मंदिर पर भादवा सुदी दूज से तेजा दशमी तक दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु आकर अपनी हाजिरी लगाते हैं । सन् 1870 में एक पत्थर की बड़ी शीला के नीचे बाबा की मूर्ति व पगलीये निकले लोगों में बड़े हर्ष के साथ मूर्ति व पगलियों को वट वृक्ष के नीचे एक छोटा सा ओटला बनाकर स्थापित किया था । आज यहां भव्य मंदिर बन चुका है, आठ दिवसीय जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है । इस बार जन्मोत्सव की शुरुआत सोमवार से होगी जो 2 सितंबर तक चलेगा । सोमवार को नगर के वरिष्ठ व समिति सदस्य नगर के मंदिरों में जाकर सभी देवी देवताओं को जन्मोत्सव के लिए पूजा अर्चना कर आमंत्रित करेंगे आज सोमवार के दिन बाबा का चांदी से बना मुखौटा की पूजा अर्चना कर नगर भ्रमण के पश्चात बाबा के मुखौटे की स्थापना की जाएगी । मंगलवार सुबह से मंदिर में पूजा अर्चना कर अखंड भजन कीर्तन शुरू होंगे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here