शहीद भगतसिंह क्लब द्वारा चित्रकार  मनोज पवार की दो दिवसीय कलात्मक रंगोली प्रदर्शनी का आयोजन 

0
256

शहीद भगतसिंह क्लब द्वारा चित्रकार  मनोज पवार की दो दिवसीय कलात्मक रंगोली प्रदर्शनी का आयोजन

देवास।  रंगों के त्यौहार होली के अवसर पर रांगोली, चित्रण मध्यप्रदेश में सिर्फ देवास की ही अनोखी परंपरा वर्षों से चली आ रही है। शहीद भगतसिंह क्लब के संयोजक  अशोक कहार ने बताया कि, क्लब यह आयोजन विगत 15 वर्षों से लगातार करता आ रहा है। प्रख्यात चित्रकार  मनोज पवार की कलात्मक रंगोली को देखने के लिए शहर के कला प्रेमीयों को वर्षभर इंतजार रहता है। इस वर्ष  मनोज पवार ने धार्मिक/सामाजिक/प्राकृतिक विषयों को चुना है, जो कि इस प्रकार से है :- शहीद गुरू गोवीन्दसिंह जी (व्यक्तिचित्रण), परिवार से दुखी महिला (वेदना), छत्रपति संभाजी राजे (छावा) शेर का मुंह फाडते हुए, विश्वामित्र एवं मेनका, बाल रूप में श्री कृष्ण जी, शिकार (बिल्ली गिलहरी को पकडे हुए), क्रोधीत व्यक्ति एवं दृश्य चित्र को कलात्मक रंगोली से चित्रित किया है। क्लब के सभी सदस्यों ने इस अवसर पर देवास की सभी कला रसिक महानुभावों से अनुरोध है कि होली के दिन दिनांक 13/03/2025 एवं 14/03/2025 को शालिनी रोड (स्वर्णकार धर्मशाला के सामने) समय सायंकाल 7.00 बजे से अवलोकन हेतु पधारकर आयोजन को सफल बनावें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here