संयुक्त मोर्चा ने लगाई हनुमान जी से गुहार…

0
67

संयुक्त मोर्चा ने लगाई हनुमान जी से गुहार…

संगीतमय सुंदरकांड पाठ कर सरकार को सद्बुद्धि की प्रार्थना  की

देवास। पंचायत एवं ग्रामीण विकास के पंचायत अधिकारी कर्मचारी प्रांतव्यापी संयुक्त मोर्चे के आव्हान पर मांगो को लेकर प्रदेश के 52 जिला मुख्यालयों और 313 ब्लॉक मुख्यालय पर 22 जुलाई से लगातार पूरे प्रदेश में सघन धरना प्रदर्शन कर रहा है। मांगे पूरी नही होने पर कर्मचारी आंदोलन की राह पकड़े हुए है और ग्रामीण विकास का कार्य सम्पूर्ण रूप से ठप हो गया है। जिला अध्यक्ष आनंद सिंह ठाकुर एवं जिला संयोजक जतिन चौधरी ने बताया कि मंगलवार को पवित्र श्रावण मास के पवित्र मंगलवार को धरना स्थल पर आंदोलनकारी मोर्चा भगवान हनुमान जी की शरण में पहुंचा और संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ कर पवन पुत्र से गुहार लगाई। हनुमान जी अजर अमर चिरंजीवी भगवान है। वो सरकार को शीघ्र बुद्धि देंगे। हमारी आवाज को सुनेंगे या मोर्चे को डटे रहने का बल देंगे। ऐसी प्रार्थनाएं सभी कर रहे है। इस दौरान कर्मचारी अधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि सरकार बातचीत का रास्ता बाधित कर आंदोलन को लंबा चलवाकर भटकाने का काम न करे। मांगे पूरी नही होने तक हम डटे रहेंगे। संयुक्त मोर्चा ने हनुमान जी, मां तुलजा-मां चामुंडा, बाबा महाकालेश्वर की जय-जयकार कर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। इस अवसर पर संगठन अमित जायसवाल, सह संयोजक मोहन बड़वाया, भगवान सिंह चौधरी, पंचायत सचिव संगठन के प्रदेश महामंत्री धर्मेन्द्र जोशी, आशुतोष शर्मा, सिकन्दर पटेल, सुमन शुक्ला, विश्वास बघेल, रंजना जोशी, राकेश गौड़, नीलम रावलानी, ब्लाक अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राठौड़, संजय ठाकुर, भगवान सिंह चौधरी, गब्बू सिंह राठौड़, बलराम जाट, बलराम यादव, रामनिवास मालवीय, प्रदीप दुबे, राजेश दुबे, विजय माली, कन्हैयालाल पटेल, बिंदिया शर्मा, सुमन शुक्ला, दिनेश शर्मा, विश्वास बघेल, हरीश जोशी, विक्रम नागर, गोपाल पंचोली, दिनेश तंवर, संजय पटेल, जगदीश जाट, मनीष पटेल, रंजना जोशी, नरोत्तम शाक्य, महेश्वर दयाल दीक्षित, भावना श्रीवास्तव, राखी तिवारी, संतोष सिंह ठाकुर, विक्रम सिंह नागर, सिंकदर पटेल, सौरभ अग्रवाल, हुकुम मंडलोई, घनश्याम चौधरी, जगदीश राजपूत, जगदीश नरवरिया, पंकज सिंह ठाकुर, महेश चावड़ा, सोहन सिंह गौड़, लाखन सिंह चावड़ा, अंकित तिवारी, राहुल नागर, दीपक पटेल, नीलेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में जिले के पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, उपयंत्री व मनरेगा कर्मी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here