पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा की मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

0
168

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा की मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

देवास। मप्र पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में जिले के समस्त कर्मचारी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए है। मोर्चा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मेन्द्र जोशी एवं जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ठाकुर ने बताया कि 17 संगठनों के अधिकारी कर्मचारी जिला मुख्यालय पर स्थित धरना स्थल पर प्रातः: 11 बजे से पाण्डाल लगाकर कलमबंद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए। हमारी न्यायोचित मांगों को लेकर सरकार एवं उसका अमला गंभीर नही है और हम लगातार गुहार लगा रहे है। सरकार अनदेखी का शिकार ग्रामीण विकास विभाग के इस अमले को बना रही है। सरकार की इस नीति से परेशान होकर संयुक्त मोर्चा के बैनर पर आंदोलन का आगाज किया है। लगातार उपेक्षा से अवसाद ग्रस्त ग्रामीण विकास के अमले ने काम ठप कर ग्रामीण विकास की गतिविधियों को रोक दिया है। हड़ताल से पंचायतों में चल रहे विकास कार्य, शासकीय योजनाओं की रफ्तार रुक जाएगी। इस दौरान हितग्राहियों के पंचायत संबंधी काम काज नहीं होंगे।  अधिकारी-कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चे ने सरकार को चेतावनी दी है कि जब तक मांग नहीं मानी जाएगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी। मोर्चा की प्रमुख सचिव का वेतन, अनुकंपा नियुक्ति, रोजगार सहायक के संविलियन आदि प्रमुख है। इस दौरान पंचायत सचिव संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह ठाकुर, बलराम जाट, राहुल सिंह ठाकुर, सहायक सचिव संगठन के मोहन बड़वाया, नरेन्द्र सिंह राजपूत, मनरेगा संघ जिलाध्यक्ष जतीन चौधरी, प्रधानमंत्री आवास आपरेटर संघ के मनीष पटेल, रंजना जोशी, पीसीओ संघ के दिनेश दंशोधी, उपयंत्री असिसटेंट इंजीनियर संघ के नरोत्तम शाक्य, एडीईओ संघ के महेश्वर दयाल दीक्षित, मनरेगा एपीओ भावना श्रीवास्तव, सुमन शुक्ला, राखी तिवारी, विंध्या शर्मा, अमित जायसवाल, जनपद कर्मचारी संघ के संतोष सिंह ठाकुर, शेखर बाबू, संजय पटेल, हरीश जोशी, विश्वास बघेल, महामंत्री विक्रम सिंह नागर, ईश्वर सिंह चौहान, कन्हैयालाल पटेल, भंवर सिंह यसोना, मनोहर सायल, जगदीश राजपूत, रामनिवास मालवीय, विजेश जाट, बलराम यादव, इंदर सिंह डावर सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी व पदाधिकारी उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here