बरोठा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा का स्थापना दिवस मनाया

0
147

भाजपा का स्थापना दिवस मनाया
बरोठा. नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी का 41 वा स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यकर्ताओ में भारत माता,पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पार्टी का ध्वज फहराया गया। एवम् पार्टी स्थापना से लेकर आज तक के सफ़र पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल किशोर नागर, भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री अंजू चौहान, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बबीता गुप्ता, कैलाश प्रजापति, राजेश गुप्ता, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अनोप जागीरदार, दीपक नायक, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नागर, निलेश गोस्वामी, धर्मेंद्र शर्मा, अमित गुप्ता, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here