जिला चिकित्सालय देवास में शिकायतो पर 04 कर्मचारियों को लेवररूम से हटाया

0
76

जिला चिकित्सालय देवास में शिकायतो पर 04 कर्मचारियों को लेवररूम से हटाया

निगरानी समिति और जॉच समिति का गठन शिकायतों पर होगी त्वरित कार्यवाही

देवास, 23 मार्च 2021/ सिविल सर्जन डॉ. अतुल कुमार विडवई ने बताया कि आमजनों द्वारा जिला अस्पताल के लेवररूम में कर्मचारियों द्वारा पैसे लिये जाने की लगातार शिकायत प्राप्त हो रही थी। कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशानुसार शिकायतो पर तत्काल कार्यवाही करते हुये लेवररूम के 04 कर्मचारियों को हटाया गया एवं अन्य कर्मचारियों को पदस्थ किया गया। डॉ. अतुल कुमार विडवई ने बताया कि जिला चिकित्सालय देवास में अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा आम जनता से पैसे लेकर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने की जानकारी समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त हो रही है। शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी. शर्मा के निर्देशानुसार निगरानी समिति एवं जॉच समिति का गठन किया गया है। निगरानी समिति द्वारा मराजों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाए ईलाज, भोजन, जॉच, की सुविधा से संबंधित जानकारी मरीजों से चर्चा कर यथा स्थिति किसी कर्मचारी द्वारा पैसे लेकर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने एवं जिला अस्पताल में विभिन्न स्वास्थ्य सेवायें आमजन को प्राप्त होने की जानकारी प्राप्त करेगी एवं अवलोकन कर रिपोर्ट तैयार कर व्यवस्थाओं को देखेगी। जॉच समिति जिला चिकित्सालय से संबंधित शिकायत की जानकारी होने पर तत्काल संबंधित शिकायत कर्ता से सम्पर्क कर तथ्यात्मक जानकारी शिकायतकर्ता एवं पदस्थ कर्मचारियों के कथन लेकर शिकायत के विंदुओ पर चर्चा कर शिकायत के निराकरण हेतु जाँच रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन को प्रस्तुत करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here