अनुश्री आयुष होलानी ने आल इंडिया रेंक में पाया 27 वा स्थान

0
229

अनुश्री आयुष होलानी ने आल इंडिया रेंक में पाया 27 वा स्थान

कांटाफोड़- अनुश्री आयुष होलानी ने आल इंडिया रैंक मे 27 वा स्थान प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि बेटियां दो परिवार कुल का मान बढाती है। उसी तर्ज पर अनुश्री आयुष होलानी ने अपने पिता कमल सोनी परिवार सोलापुर तथा ससुराल पक्ष के शेलेष होलानी परिवार कांटाफोड का मान बढाकर गौरान्वित किया है।
नगर के उद्योगपति शैलेश होलानी ने बताया की हमारे परिवार की होने वाली पुत्र बधू अनुश्री सोनी आयुष होलानी ने सीए की परीक्षा में आल इंडिया रेंक में 27 वा स्थान प्राप्त कर अपने माता पिता के साथ ही होलानी परिवार एवं संपूर्ण भारत में अपना नाम रोशन किया है। इनकी इस उपलब्धि पर अखिल भारतीय महेश्वरी समाज के अध्यक्ष श्याम सोनी नागपुर शैलेश होलानी जयश्री होलानी बालकृष्ण मनियार जलगांव सहित महेश दुबे गिरधर बियाणी विनय सिंगी श्रीनिवास तिवारी राजाराम यादव मुकेश राठौर ब्रजमोहन तिवारी रामेश्वर शर्मा सहित सोशल मीडिया के माध्यम से नगर एवं संपूर्ण क्षेत्र के लोगों ने इस उपलब्धि पर बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here