एग्जिट पोल: भाजपा 16 और कांग्रेस को 10 सीटें संभव,एक पर बीएसपी की संभावना.. देवास से पत्रकार नितेश नागर की रिपोर्ट

0
287

एग्जिट पोल:
भाजपा 16 और कांग्रेस को 10 सीटें संभव,एक पर बीएसपी की संभावना..

मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए ।
एग्जिट पोल में बीजेपी ने बाजी मारी है। बीजेपी के खाते में 16-18 सीटें और कांग्रेस के खाते में 10-12 सीटें जा सकती हैं। ऐसे में शिवराज सिंह चौहान राज्य में अपनी सरकार बचाते हुए दिख रहे हैं।
बीजेपी को 46 फीसदी वोट तो वहीं कांग्रेस को 43 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।
एक अन्य एग्जिट पोल में भाजपा को 14 से 16 सीटें मिलती दिख रही हैं। कांग्रेस को 10 से 13 सीटें मिल सकती हैं। बसपा के खाते में एक सीट जा सकती है। चंबल क्षेत्र में भाजपा पिछड़ती नजर आ रही है। यहां कुल 7 सीटों में कांग्रेस को 4 से 6, जबकि भाजपा को शून्य से 2 सीटें ही मिलने की संभावना है। ग्वालियर क्षेत्र ज्योतिरादित्य सिंधिया का गढ़ है, इस पर पूरे प्रदेश की नजरें हैं। यहां बराबरी का मुकाबला नजर आ रहा है। यहां की 9 सीटों में भाजपा-कांग्रेस को 4 से 5 सीटें मिलती दिख रही हैं। मालवा में भाजपा आगे दिख रही है। एग्जिट पोल के संकेतों से साफ है कि भाजपा सरकार बचाने में कामयाब हो जाएगी। कांग्रेस फिर से सरकार बना लेगी, इसकी संभावना कहीं दिख नहीं रही।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उपचुनाव में अमूमन मतदाताओं का रुझान सत्तारुढ़ पार्टी की तरफ ही ज्यादा होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here