सोनकच्छ अनाज मंडी में मूलभूत सुविधाओं से वंचित किसान

0
406

सोनकच्छ अनाज मंडी में मूलभूत सुविधाओं से वंचित किसान

ठंडे पानी का वाटर कुलर भी शोपीस बना हुआ

सोनकच्छ )देवास

सोनकच्छ अनाज मंडी मे मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हे किसान। है। यहां पर आने वाले किसानों के साथ-साथ व्यापारी ,हम्माल भी इन सुविधाओं से वंचित है। यहां की प्रमुख समस्या शोचालय एवं साफ पानी की है।इसके अलावा अनाजमंडी में आने वाले किसानों के लिए बना विश्राम गृह आज भी मात्र दिखावा बना हुआ है। जिसका ताला कभी नही खुलता है।। किसान जब भी यहा पर आते हैं। विश्राम गृह का ताला खुलता ही नही है। जिससे यहां पर आने वाले किसान हमेशा सरकार व प्रशासन को कोसते देखे जा सकते हैं। लेकिन सुधार के नाम पर यहां पर अभी तक कुछ नहीं किया गया है। ऐसे में किसानो मे काफी रोष है।

किसान संघ के मेहरबान सिंह सेंधव गढखजुरिया का कहना हे कि यह कहने को मंडी है। लेकिन यहां पर सुविधाएं कुछ भी नहीं है। जिससे यहां पर आने वाले सभी किसानों को समस्या का सामना करना पड रहा है। लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो रहा है।
अभी वर्तमान मे सोनकच्छ अनाज मंडी मे समर्थन मुल्य पर खरीदी चल रही है ।जिसके कारण बहुत से किसानो को 5 से 6 दिन मंडी मे रूकने का हो रहा है।लेकिन मंडी मे किसानों के लिये बनाया गये शौचालय ताला लगा रहता है जिसके कारण किसानों को बहुत समस्या का सामना करना पड रहा है।
गढखजुरिया के ही दिपेन्द्र सिंह ,भारत सिंह कुशवाह ,लोकेंद्र चौहान, अर्जुन सिंह कुशवाह, मुकेश बेहरावत, संतोष बेहरावत, गोलु बेहरावत, रविंद्र आदि किसानो ने बताया की किसान तो बस परेशानी झेलने के लिए बना है। किसान को वैसे तो अन्नदाता कहा जाता है, लेकिन अन्नदाता की परेशानी किसी को नजर नहीं आती है। गाड़े पसीने की मेहनत के बाद किसान अपनी उपज लेकर सोनकच्छ मंडी आता है तो यहां भी उसे परेशानी झेलने के अलावा कुछ नही मिलता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here