हिन्द-रक्षक संगठन का पतंग महोत्सव 15 जनवरी को नि:शुल्क पतंग-डोर के साथ बंटेगा तिल-गुड़

0
432

हिन्द-रक्षक संगठन का पतंग महोत्सव 15 जनवरी को
नि:शुल्क पतंग-डोर के साथ बंटेगा तिल-गुड़

देवास। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मकर संक्रांति का पर्व हिंद रक्षक संगठन द्वारा भव्य पतंग महोत्सव एवं तिल-गुड़ वितरण का कार्यक्रम 15 जनवरी को सुबह 11 बजे आयोजित किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए हिंद रक्षक संगठन के जिला संयोजक मनीष सेन ने बताया कि पतंग महोत्सव का यह 17 वां वर्ष है। स्थानीय नावेल्टी चौराहा पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बच्चों को नि:शुल्क पतंग एवं डोर का वितरण किया जाएगा। साथ ही तिल-गुड़ के लड्डू बांटे जाएंगे। भारतीय संस्कृति के त्यौहारों की परंपरा को उत्साहपूर्वक मनाए जाने के उद्देश्य को लेकर आयोजित किए जा रहे इस पतंग महोत्सव को सफल बनाने की अपील सुमेरसिंह ठाकुर, राजेश यादव, पूर्व पार्षद राजेश यादव, संजय दायमा, विनय सांगते, अजय अग्रवाल, महेश यादव, वरूण अग्रवाल, मनीष जैन, नीरज वर्मा, मनीष जैन, प्रभात कल्याणे, अरुण परमार, ओम योगी, मनीष चौहान, रोहित शर्मा, मनोज गर्ग, भोजराज जादौन, जयवंत शिंदे, सुनील यादव, सुमेर चावड़ा, महेश बोड़ाना, जीतू चौहान, हरीश श्रीवास, नीतेश सेन, संजय तलरेजा, राजेश बारोड़, नीरज व्यास आदि ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here