500 से अधिक ट्रेक्टरों के साथ भाकिसं ने निकाली विशाल रैली, पीएम व सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

0
14

500 से अधिक ट्रेक्टरों के साथ भाकिसं ने निकाली विशाल रैली, पीएम व सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
देवास।
 सोयाबीन के भाव, फसल सर्वे और अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने करीब 500 से अधिक ट्रेक्टरों के साथ विशाल रैली निकालते हुए सभा की और प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। तहसील मंत्री राजेंद्र जोशी ने बताया कि शहर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैक्टर रैली निकाली। जिले से बड़ी संख्या में किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ स्थानीय राजोदा जेल बाइपास पर एकत्र हुए। यहां से बायपास होते हुए बालगढ़, विकास नगर चौराहा, कैला देवी, सयाजी द्वार, भोपाल चौराहा होते हुए कृषि उपज मंडी प्रांगण-2 पहुंचे। जहां सभा का आयोजन भी हुआ। इस दौरान किसान संघ के पदाधिकारियों ने किसानों को संबोधित भी किया। किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कृषि उपज मंडी में ही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम एडीएम प्रवीण फुलपगारे को ज्ञापन सौंपा। किसानों की है कि सोयाबीन के दाम 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल किए जाए। जिले में यलो मौजेक के कारण सोयाबीन की फसल खराब हुई है। जिसका सर्वे करवाकर इसकी क्षतिपूर्ति राशि दी जाए। सभी फसलों की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जाए। भारतीय अनुदान राशि दी जाए। जंगली जानवर आवारा पशुओं से फसलों में होने वाले नुकसान की क्षतिपूर्ति दी जाए। किसानों को तार फेंसिंग के लिए 80त्न अनुदान दिया जाए। भूमि अधिग्रहण कानून किसान हितैषी बनाया जाए और अगर अति आवश्यक है तो मुआवजा 5 गुना किया जाए। जल्दी नर्मदा लाओं खेत खलिहान बचाओं आदि मांगे रखी गई। किसानों ने कहा है समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए।  इस अवसर पर भाकिसं जिलाध्यक्ष हुकुम पटेल, मालवा प्रांत महामंत्री रमेश दांगी, मालवा प्रांत प्रचार प्रमुख गोवर्धन लाल पाटीदार, विशाल आंजना, आनंद मेहता, देवास तहसील अध्यक्ष मूलचंद पाटीदार, कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र डाबी, राजपाल डाबी, सुनील शर्मा, विरेन्द्र पटेल, कैलाश पटेल, सुभाष पटेल, श्रीराम कुमावत, रमेश कुमावत, कृष्णपाल सिंह, गोपाल आंजना, चंद्रसिंह सरकार सहित बडी संख्या में देवास जिले की समस्त तहसीलों व गांवों के किसान इस महारैली में शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here