स्वर्गीय लाल सिंह जी नागर ( सर ) बरोठा की स्मृति में दान देकर रावत परिवार द्वारा की गई समाज निर्माण हेतु अनुकरणीय पहल ।

0
189

स्वर्गीय लाल सिंह जी नागर ( सर ) बरोठा की स्मृति में दान देकर रावत परिवार द्वारा की गई समाज निर्माण हेतु अनुकरणीय पहल ।

 

बरोठा स्वर्गीय लालसिंह नागर सर के उत्तर कार्य के उपरांत उनके परिवार द्वारा कुल 7 लाख 20 हजार की राशि समाज निर्माण हेतु दान देने की घोषणा की गई , जिसमें स्वर्गीय लाल सिंह नागर सर द्वारा पूर्व में उज्जैन धाकड़ समाज धर्मशाला में एक लाख रुपए की राशि दान देने की घोषणा पूर्व में की जा चुकी थी पगड़ी रस्म में इसकी दूसरी किश्त डॉ. सुनील नागर के द्वारा भुगतान की गई । उनकी स्मृति में उनके वारिसों द्वारा आज बरोठा धाकड़ समाज धर्मशाला में 20 हजार रुपए का साउंड सिस्टम का दान किया गया । पगड़ी रस्म में उनके ही भतीजे श्री बहादुर सिंह जी रावत की ओर से यह घोषणा की गई कि उनके पिता स्वर्गीय बद्री लाल जी एवं माता स्वर्गीय गीता बाई की स्मृति में उनके पुत्र बहादुर सिंह एवं पुत्रवधू राधाबाई के द्वारा धाकड़ समाज धर्मशाला उज्जैन में 5 लाख रुपए का दान दिया जायेगा , साथ ही बरोठा धाकड़ समाज धर्मशाला में भी इन्हीं के द्वारा 1 लाख रुपए दान देने की घोषणा की गई । रावत परिवार द्वारा की गई इस सराहनीय पहल से समाज के उत्थान में सहयोग मिलेगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here