सीएए के समर्थन में भाजपा करेगी प्रबुद्धजनों से संवाद

0
370

सीएए के समर्थन में भाजपा करेगी प्रबुद्धजनों से संवाद
– भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय होंगे मुख्य वक्ता
देवास। केंद्र सरकार द्वारा लागू किये गए नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी जिला देवास द्वारा प्रबुद्धजनों का संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 15 जनवरी बुधवार को सायं 5.30 बजे गीता भवन पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भाजपा जिला प्रवक्ता शंभू अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कैलाश विजयवर्गीय (राष्ट्रीय महासचिव भाजपा) उपस्थित रहेंगे। साथ ही स्थानीय सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी, विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, आशीष शर्मा, पहाड़सिंह कन्नौजे, पूर्व मंत्री दीपक जोशी, पूर्व विधायक राजेन्द्र वर्मा, पूर्व पापुनि अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, जिला पंचायत अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह राजपूत, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा भी उपस्थित रहेंगे। जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार एवं कार्यक्रम संयोजक राजेश यादव ने नगर के सभी राष्ट्रवादी और जिम्मेदार प्रबुद्धजनों से इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here