सतवास पुलिस की सतर्कता से बची युवक की जान*

0
225

 

*सतवास पुलिस की सतर्कता से बची युवक की जान*

देवास  ।देवास जिले में दिनांक 29 जून 2025 को सतवास थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित जतरा मैदान की पानी की टंकी पर एक युवक नशे की हालत में चढ़ गया। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी सतवास निरीक्षक बी.डी. बीरा द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल को रवाना किया गया । पुलिस बल द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर आर राजेन्द्र सिंह राजपूत ने अपनी सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए सिविल ड्रेस में पानी की टंकी पर चढ़कर अत्यंत सतर्कता से युवक को पकड़ा । इसके पश्चात प्रआर रवि राव जाधव, आर घनश्याम परमार एवं आर राजेन्द्र सिंह राजपूत ने मिलकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा और थाने लेकर आये । पूछताछ पर युवक ने अपना नाम मुकेश पलासिया निवासी सतवास का होना बताया । युवक अत्यधिक नशे की अवस्था में था जिसकी प्राथमिक कार्यवाही कर उसे सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

*सराहनीय कार्यः*- उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी सतवास निरीक्षक बी.डी.बीरा,प्रआर रवि राव जाधव,आर राजेन्द्र सिंह राजपूत एवं घनश्याम परमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here