शहीद जागेश्वर धाकड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरोठा की जाँच में परतें खुलेगी तो होगा भ्रष्टाचार का खुलासा ।
बरोठा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में काफी हद तक अनियमितताएं फैली हुई हैं । सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बरोठा स्वास्थ्य केंद्र में रोगी कल्याण समिति में आई हुई राशि कंटीजेंसी राशि एवं अन्य जगह से मिली राशि का बरोठा ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर द्वारा कायाकल्प एवं अन्य खर्चो के नाम पर काफी हद तक भ्रष्टाचार किया गया है यदि इस मामले को जिला अधिकारी संज्ञान में लेकर इसकी जांच की जाएगी तो भ्रष्टाचार की परतें खुलेगी जानकारी अनुसार बरोठा स्वास्थ्य केंद्र में सूचना के अधिकार में जानकारी मांगने पर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर द्वारा जानकारी नहीं देना यह दर्शाता है कि उनके द्वारा काफी हद तक भ्रष्टाचार किया गया है यही कारण है कि सूचना के अधिकार में जानकारी मांगने पर भी उनके द्वारा नहीं दी जा रही है । क्षेत्रीय विधायक द्वारा भी पूर्व में डिजिटल एक्सरा मशीन का उद्घाटन किया गया था लेकिन यहां पर लगभग 1 महीने से एक्सरा मशीन बंद पड़ी है । जिससे आए दिन मरीज परेशान होते रहते हैं एवं स्टोर रूम में भी कई प्रकार की दवाइयां समय पर उपलब्ध नहीं रहती । इससे यह अंदाजा लगा सकते हैं की किस प्रकार ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर भ्रष्टाचार कर नियमों का उल्लंघन कर रही है एक्सरा टेक्नीशियन से चर्चा करने पर उनके द्वारा बताया कि पुरानी मशीन को रिपेयर करने से मना कर दिया गया है उसके बाद हमने 18..8.2025 को नई मशीन के लिए भी लेटर जारी कर दिया गया ।
*जब इस मामले की जानकारी लेने के लिए बरोठा ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर मेघा पटेल से चर्चा करना चाहि गई तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया ।*






























