शहीद जागेश्वर धाकड़ अस्पताल की स्वास्थ्य सेवा में सुधार नहीं जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान ।

बरोठा लापरवाही का अस्पताल परिसर में अपशिष्ट सामग्री संक्रमण का खतरा मरीज को स्वास्थ्य और सेहतमंद बनाने वाला अस्पताल खुद बीमार हो गया है । क्योंकि परिसर एवं शौचालय में अपशिष्ट सामग्री पसरी है स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं हो रहा है व्यवस्थाएं बत्तर हो रही है । इस और संबंधी अधिकारी का ध्यान नहीं है । मरीज परेशान हो रहे हैं । व संक्रमित कचरा जगह-जगह वार्ड शौचालय एवं अन्य जगह पर पड़ा रहता है । गंदगी के कारण मरीज भी परेशान हो रहे है । ग्रामीण गुलाब नागर , पवन नागर ने बताया कि आए दिन मरीज को काफी समस्याओं से जूझना पड़ता है । अभी एक्सरे के लिए मरीज परेशान हो रहे हैं , लगभग एक महीने से ज्यादा समय से एक्सरा मशीन बंद पड़ी है। इसके अलावा सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मीनू अनुसार गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार भी नहीं मिल रहा है ।
जनरल वार्ड में मरीजों के लिए बेडशीट भी उपलब्ध नहीं है । जानकारी अनुसार नर्स की कमी की वजह से एक ही नर्स को जनरल वार्ड ,काउंटर एवं डिलीवरी वार्ड तीनों जगह मरीजों को देखने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है । दिलीप पाटीदार, संतोष नागर, संदीप नागर , छतर सिंह नागर आदि ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि ज्वाइन डायरेक्टर स्वास्थ्य विभाग उज्जैन को भी विगत दिनों नर्सिंग स्टाफ कम होने के संबंध में लिखित आवेदन दिया गया था । उसके बाद भी आज तक व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है, जबकि बरोठा हॉस्पिटल में 6 नर्स होना चाहिए लेकिन वर्तमान में तीन नर्स ही उपलब्ध हैं । कहने को तो पांच नर्स बरोठा के नाम से कागज में दर्ज हैं लेकिन सीएमएचओ की मनमानी के चलते दो नर्स प्रियंका चौकीकर , सोनाली पवार को अन्य जगहों पर अटैचमेंट कर रखा है । बरोठा बीएमओ द्वारा नर्स स्टाफ की मांग करने पर भी जिला अधिकारी द्वारा स्टाफ व नर्स की पूर्ति नहीं की जा रही है । जिससे आमजन परेशान हो रहा है । इस कारण बरोठा में समस्याएं उत्पन्न हो रही है । जनप्रतिनिधि भी नहीं दे रहे हैं ध्यान अस्पताल की दशा सुधारने के लिए जनप्रतिनिधि भी कोई विशेष प्रयास नहीं कर रहे हैं । पूर्व में ग्रामीणों द्वारा क्षेत्रीय विधायक को मौखिक अस्पताल की व्यवस्थाओं के लिए अवगत करवाया गया था । लेकिन उन्होंने भी कोई ध्यान देना उचित नहीं समझा । शासन द्वारा करोड़ो की बिल्डिंग तो बना दी गई है लेकिन इस ओर ध्यान देने वाला कोई नहीं है ।
































