शस्त्र पूजन के बाद रावण दहन का कार्यक्रम संपन्न ।
बरोठा बाबा रामदेव जी जन्मोत्सव समिति द्वारा विजयादशमी पर्व पर नगर में उत्साह और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला परंपरा अनुसार इस वर्ष भी स्थानीय दशहरा मैदान पर रावण का दहन किया गया । जिसे देखने के लिए सैकड़ों की भीड़ उमड़ी नगर के प्रसिद्ध बाबा रामदेव जन्मोत्सव समिति द्वारा एवं हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया । तत्पश्चात बाबा रामदेव जन्मोत्सव समिति द्वारा जोरदार आतिशबाजी की गई । मंच से सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं द्वारा विजयदशमी पर्व पर संबोधित करते हुए कहा कि यह पर्व हमें अच्छाई और धर्म की शक्ति प्रदान करता है उन्होंने जोर दिया कि अधर्म और अन्याय का सामना करने के लिए भगवान हमेशा सत्य और न्याय के प्रतीक लोगों को धरती पर भेजते हैं । भगवान राम ही हमारी संस्कृति और पहचान है विजयादशमी केवल उत्सव नहीं बल्कि बुराई के खिलाफ हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक भी है । दशहरा मैदान पर रावण दहन का कार्यक्रम देखने पहुंचे जिनमें महिलाओं और बच्चों की संख्या भी काफी थी । रावण दहन के बाद मौजूद लोगों ने एक दूसरे को दशहरा पर्व की बधाई दी ।































