वरिष्ठ काग्रेस नेता नरेंद्र जोशी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर

0
302

वरिष्ठ काग्रेस नेता नरेंद्र जोशी का आकस्मिक निधन
क्षेत्र में शोक की लहर

कांटाफोड़- सोमवार को नगर एवं क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेंद्र जोशी का आकस्मिक निधन हो गया उनके अचानक देहावसान से नगर एवं क्षेत्र में शोक की लहर फेल गयी ज्ञातव्य है कि नरेन्द्र जोशी पुरानी पीढ़ी के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और स्वत्रंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित मांगीलाल भट्ट के पौत्र थे पार्टी के विभिन्न पदों देवास जिला 20 सूत्रीय समिति सदस्य, जिला युवक कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मध्यप्रदेश कोमी एकता कमेटी के प्रदेशिक महासचिव के पद पर रहते हुवे उनके द्वारा नगर एवं क्षेत्र के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किये गए उनके सद प्रयासों के चलते नगर परिषद कांटाफोड़ लोहारदा अधिसूचित क्षेत्र घोषित हुवा इसके लिए उनको तत्कालीन मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा व तत्कालीन स्थानीय शासन मंत्री डॉक्टर कन्हैया लाल शर्मा का भरपूर सहयोग मिला ज्ञात रहे देवास और प्रदेश की राजनीति में मोतीलाल वोरा, माधवराव सिंधिया के कट्टर समर्थको में जोशी का नाम शुमार था काग्रेस पार्टी के विभिन्न आंदोलनों में मजबूत और निर्भीक भूमिका निभाते हुवे उन्होंने कई बार जेल यात्रा भी करना पड़ी उनकी यात्रा अनेक लॉग शामिल हुवे पीसीसी सदस्य मनोज होलानी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजाराम यादव, श्रीनिवास तिवारी, योगेश पटौदी, बृजमोहन तिवारी, परशुराम महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश महासभा के संस्थापक अध्यक्ष पंडित विरेन्द्र शर्मा, प्रदेश प्रभारी पंडित संजय मिश्रा ने स्थानीय गांघी चौराहे पर काग्रेस पार्टी का ध्वाज झण्डा उड़ाकर पार्थवी देह का सम्मान किया गया। जोशी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य काग्रेस नेता गोपाल दास सिंगी, कन्नौद खातेगांव के विद्यायक आशीष शर्मा, पूर्व विधायक कैलाश कुंडल, इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, जिला सहकारी बैंक केपूर्व उपाध्यक्ष नरेंद्र पटौदी भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे, आर सी तिवारी, सत्यनारायण तिवारी, संतोष चोबे ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here