राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

0
81

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

कांटाफोड़ – नगर के गांधी चौराहा पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुण्य स्मरण किया। कार्यक्रम कार्यक्रम में उपस्थित ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजाराम यादव ने कहा कि राजीव गांधी भारत रत्न थे कम्प्यूटर क्रान्ति के जनक थे। उन्ही के द्वारा किये कार्यों की बदौलत ही आज डिजिटल युग में सबसे ज्यादा रोजगार युवाओं को मिले है। हमें वे हमेशा याद रहेंगे और उनके काम हमें सदैव प्रेरित करेंगे।राजीव गांधी ने ग्रामीण भारत की मजबूती के लिए पंचायत राज को ताकतवर बनाया।भारत में मोबाईल क्रांति कंप्यूटर क्रांति लाकर भारत को विकास की राह पर अग्रसर किया हम सब भी उन्ही के बताये मार्ग पर चलेंगे।इस दौरान नगर एवं आसपास के क्षेत्र में कोरोना महामारी में दिवंगतो को मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मुकेश राठौर,ब्रजमोहन तिवारी, गणपति शर्मा, कैलाश अमोदिया, सलाम शाह टेलर, सतानांद शर्मा, किरण रत्नपारखी, अरुण राठौर, अर्पित जायसवाल, ने सोशल डिस्टेंटिंग का पालन करते हुए राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर मौन श्रद्धांजलि अर्पित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here