रंजिश में 5 बीघा गेहूं की फसल नष्ट

0
442

रंजिश में 5 बीघा गेहूं की फसल नष्ट

 

बरोठा। ग्राम रतेडी में आपसी रंजिश में 5 बीघा गेंहू के खेत में एवं 3 सरी लसन फसल में दवा छिड़क कर नष्ट कर दी। ग्राम रेतेडी के किसान सौदानसिंह ने पुलिस प्रशाशन व नायब तहसीलदार को लिखित आवेदन देकर बताया कि मेरी जमीन ग्राम रतेडी में है, जिसका सर्वे नं. 173,178 होकर रकबा 2.83 है, जिसमें 6 जनवरी रात 1 से 1.30 बजे के बीच खेत पर जंगली जानवर देखने गया था। मैंने देखा कि राजेश पिता अमृतलाल मंडलोई और इंदर पिता अमृतलाल मंडलोई निवासी ग्राम कनाड़िया जिला इन्दौर, राजेश

 

पिता कैलाश निवासी ग्राम नेनोद जिला इन्दौर और अन्य व्यक्ति जिनको मैं पहचान नहीं पाया, इनके द्वारा मेरे 5 बीघा गेंहू के खेत में व मेरे भाई की 3 सरी लसन में फसल खराब करने की दवाई उड़ाई गई। जब मैं उनके पीछे भागा तो उनकी टार्च उनके पास से गिर गई, उनके पास दवाई के पंप थे और रोड पर कार भी खड़ी थी, जब मैं उनके पीछे भागा तो वो कार में बैठकर भाग गए। घटना में गवाह जगदीश पिता मोतीलाल और विक्रम पिता महेंद्र निवासी ग्राम रतेडी इस घटना के साक्षी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here