भारतीय जनता पार्टी मंडल स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

0
97

भारतीय जनता पार्टी मंडल स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

बैठक मे बेकलिया सरकार मंडल की प्रशंसा की।

कांटाफोड – सोमवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल बेकलिया सरकार द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वागत उद्बोधन देते हुए मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल ने बेकलिया सरकार मंडल से संबंधित जानकारीयां उपस्थित कार्यकर्ताओं को दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद चिंतामणी मालवीय पूर्व मंत्री दीपक जोशी भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल बागली विधायक पहाडसिंह कन्नौजे पूर्व जिलाध्यक्ष महेश दुबे जिला महामंत्री पोपेन्द्र सिंह बग्गा पूर्व विधायक गणपत पटेल ललित गुर्जर जयप्रकाश शर्मा ने संबोधित करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की रिती निती तथा सिद्धांतों से अवगत कराकर आगामी चुनावो मे पार्टी का परचम लहराने की बात कही। और खंडवा लोक सभा चुनाव की तैयारी,को,लेकर,कार्यकर्त्ताओं को समझाइस दी गई कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री संतोष चौबे ने किया। कार्यशाला मे नगर अध्यक्ष नंदकिशोर बाल्दी बंशीलाल भूतडा संजय गुप्ता लोकेंद्र जोशी राधेश्याम डाबी रतनलाल गोमलाडू, रणछोड़ किराडे सुशील पसारी गोविंद पप्पू सीरा भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रंगेश बियाणी शेख सलीम कुरैशी दिनेशचंद्र पंचोली कुंदन एसके राजेंद्र पंचोली जगदीश गोमलाडू रामेश्वर गोमलाडू,शंकर गोमलाडू संतोष मुकाती अनिरुद्ध शर्मा आषीष तिवारी गौरव बाल्दी मनोरमा मालवीया गायत्री पंचोली सरिता मालवीय जब्बार शाह मंसूर ठेकेदार सहित बडी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यशाला के दौरान रामहेत बारवाल सहित कांग्रेसी कांग्रेस छोडकर भारतीय जनता पार्टी मे शामिल हुए भाजपा नेताओं ने पार्टी मे शामिल जनो को दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here