भाजपा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर की वार्ता एक वर्ष कि उपलब्धियां गिनाई

0
329

भाजपा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर की वार्ता
एक वर्ष कि उपलब्धियां गिनाई

कांटाफोड़- सोमवार को नगर परिषद सभा ग्रह में वार्ता कर भाजपा के एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे एवं मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल ने कलमकारों को बताया कि मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के एक वर्ष पूर्व होने पर सेवा का संस्कार ….
विकास की रफ्तार ….
अभिनंदन भाजपा सरकार….
के अन्तर्गत तीन दिनों तक संपूर्ण मध्य प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसकी शुरुवात आज
पत्रकार वार्ता कर कि गई जिसमे क्षेत्र में 1 वर्ष में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी साथ ही 23 मार्च को कोरोना से बचाव हेतु मंगल टीकाकरण अभियान एवं जनजागरण रैली निकाली जाएगी जिसमें सभी से टीम लगवाने की अपील की जाएगी साथ ही 23 मार्च को प्रदेश के मुखिया शिवराज चौहान किसानों के खाते में दो हजार करोड़ रुपए एवं स्ट्रीट बेल्डर के खाते में रुपए डालेंगे।

24 मार्च को विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को नगर पंचायत स्तर में वार्ड अनुसार श्रीफल भेंट कर सम्मान किया जाना एवं पंचायत स्तर पर भी हितग्राहियों को श्रीफल भेंट कर सम्मान किया जाएगा 25 मार्च को भाजपा सरकार में जारी एवं पूर्ण विकास कार्यों के स्थल पर नारियल फोड़ कर झंडे बैनर लगाकर ढोल धमाके के साथ नागरिकों को विकास कार्यों की संपूर्ण जानकारी दी जाएगी।

एक वर्ष में हुवे कार्यों की दी जानकारी

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे ने वार्ता कर बताया कि हमारे क्षेत्रीय सांसद स्वर्गीय नंद कुमार सिंह चौहान एवं क्षेत्रीय विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे के प्रयास से भाजपा सरकार ने एक वर्ष में अनेक विकास कार्य किए जिसमें नगर कांटाफोड़ में चंद्र केशर नदी के सौंदर्यीकरण का कार्य लगभग 2 करोड़ की लागत से जारी है नगर के हायर सेकेंड्री स्कूल के भवन का निर्माण कार्य 86 लाख का चल रहा वहीं कांटाफोड़ का आंतरिक मार्ग जहां की प्रतिदिन जाम की स्थति निर्मित होती है का निर्माण 75 लाख की स्वीकृति हो चुकी है बजरंग मंदिर के पीछे का रोड़ सहित नर्मदा परिक्रमा मार्ग 26 किलो मीटर बावड़ी खेड़ा से पामाखेडी तक स्वीकृत हो चुका है इसी तरह कांटाफोड़ से जिनवानी होते हुवे दोंगला पानी मार्ग भी स्वीकृत होने वाला है।कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ सत्यनारायण तिवारी, मंडल महामंत्री संतोष चोबे नगर भाजपा अध्यक्ष सुशील पसारी सहित कलमकार उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here