ब्रेकिंग-न्युज़:मतदाता जागरूकता के संबंध में जिला से बूथ स्तर तक रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिताएं आयोजित*

0
1627

*

देवास:-भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं जागरूक के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय के मार्गदर्शन में आज शुक्रवार को शासकीय चिमनाबाई स्कूल में जिला स्तरीय मेहंदी, रंगोली एवं पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिताएं जिला, विकासखंड एवं बूथ लेवल पर भी आयोजित की गई।
जिला मुख्यालय पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में 52 बालिकाओं ने भाग लिया, जिनमें मुस्कान/ गोकुल ने प्रथम तथा नंदनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार मेंहदी प्रतियोगिता में 36 बालिकाओं ने भाग लिया जिसमें अजमा शेख ने प्रथम तथा प्रांजल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पोस्टर पेटिंग प्रतियोगिता में आकाशदीप जैन ने प्रथम, भारत रायकवार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतियोगिताओं को जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनीता यादव द्वारा पुरस्कृत किया गया तथा सभी अपने मताधिकार का उपयोग करने और अन्य लोगों को भी प्रेरित करने के लिए कहा गया। मतदाता जागरूकता अभियान के इस कार्यक्रम बूथ की आकर्षण साज-सज्जा की गई एवं सभी बालिकाओं एवं महिलाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here