ब्रेकिंग-न्युज़:कथावाचक देवकीनंदन ने किया पार्टी का ऐलान, 230 सीटों पर उतारेंगें प्रत्याशी

0
627

भोपाल।अखंड भारत मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर भी अब राजनीति के मैदान में उतर आए हैं।देवकीनंदन ठाकुर ने बुधवार को भोपाल में ‘सर्व समाज कल्याण पार्टी’ नाम के राजनीतिक दल का साथ देने का ऐलान किया। बताया जा रहा है कि ये एक पुरानी पार्टी है लेकिन देवकीनंदन ठाकुर के हाथों इसका नाम अब सार्वजनिक किया गया।उन्होंने घोषणा की कि उनका संगठन देशभर में चुनाव लड़ेगा, हालांकि, वे खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे।

शिवराज सरकार के खिलाफ साधु संतों का लगातार चुनावी मैदान में कूदने का सिलसिला जारी है। कंप्यूटर बाबा, पंडोखर सरकार के बाद अब देवकीनंदन ठाकुर ने भी मोर्चा खोल दिया है। देवकीनंदन ठाकुर ने सर्व समाज कल्याण पार्टी का ऐलान किया है।देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि मैं जिस सर्व समाज कल्याण पार्टी में शामिल हो रहा हूं वह 2013 से रजिस्टर्ड है। इस पार्टी में मेरे भाई श्याम सुन्दर शर्मा पार्टी के सदस्य है। वहीं देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर यह पार्टी चुनाव लड़ेगी साथ ही और भी कई पार्टियों के नेताओं से उनकी बात चल रही है। उनके साथ मीटिंग के बाद सब लोग मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

देवकीनंदन ठाकुर ने बताया कि पार्टी मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर या तो खुद के दम पर चुनाव लड़ेगी या समान सोच वाले दलों के साथ मिलकर मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि पहला लक्ष्य मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव हैं। यहां वे अपनी राजनीतिक पार्टी बनाकर चुनाव लड़ेंगे। देवकीनंदन ठाकुर ने बताया कि गुरुवार 1 नवम्बर को उज्जैन में रोड शो करेंगे क्योंकि 1 नवम्बर को मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस है और पार्टी की रणनीति को बताने का यह सबसे खास दिन है, इसलिए महाकाल भगवान के दर्शन करने के बाद आगे की रणनीति पर बात करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here