बाढ़ पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए भाजपा का आंदोलन आज

0
268

बाढ़ पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए भाजपा का आंदोलन आज
देवास। प्रदेश के अनेक जिलों में भारी बारिश से बाढ की भयावह स्थिति बन गयी है। प्रदेश का किसान जब विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है तब भी मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार उन्हें राहत देने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है और न नुकसान का आंकलन कर रही है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस सरकार के लापरवाही पूर्ण रवैये के खिलाफ और बाढ़ पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए प्रदेश भर में विधानसभा स्तर पर 20 सितंबर को आंदोलन कर ज्ञापन दिए जायेंगे।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की जनता को राहत पहंुचाने के लिए और किसानों एवं अन्य समस्याओं की ओर प्रदेश की गंूगी बहरी सरकार को झकझोरने के लिए सड़कों पर संघर्ष करने का निर्णय लिया है। भारतीय जनता पार्टी इस भीषण कष्ट के दौरान किसानों के साथ खडी है और हर कीमत पर उनके नुकसान की भरपाई के लिए प्रयास करेगी। इस सिलसिले में भाजपा कार्यकर्ता जिलेभर में विधानसभा स्तर पर एसडीएम कार्यालय का घेराव कर किसानों को न्याय देने की मांग करेंगे। सोनकच्छ में सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी, बागली में विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे, खातेगांव में विधायक आशीष शर्मा और हाटपिपल्या में पूर्व मंत्री दीपक जोशी के नेतृत्व में आंदोलन किया जाएगा।
देवास में विधायक गायत्रीराजे पवार के नेतृत्व में होगा आंदोलन
देवास विधानसभा का आंदोलन विधायक गायत्रीराजे पवार के नेतृत्व में किया जाएगा। शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे भाजपा जिला कार्यालय से सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्र होकर रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचेंगे और ज्ञापन देंगे। इस दौरान भाजपा के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी भाजपा जिला प्रवक्ता शंभू अग्रवाल ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here