बरोठा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण ।

0
235

बरोठा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय माधवरावजी सिंधिया की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण ।
बरोठा में कृषि उपज मंडी के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर भाजपा नेता दिनेश पांचाल की अगुवाई में तथा क्षेत्रीय विधायक मनोज चौधरी के मुख्य आतिथ्य में तथा बरोठा मंडल अध्यक्ष जगदीश चौधरी के अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया श्रद्धांजलि सभा को विधायक मनोज चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय माधवराव सिंधिया एक सच्चे जनसेवक थे वह किसानों के हितेषी थे वह किसानों को अन्नदाता कहते थे उनका पूरा जीवन जनता की भलाई में बीता उनके द्वारा भारत के विकास में दिए गए योगदान को हमेशा याद किया जाएगा । कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष जगदीश चौधरी ने संबोधित कर स्वर्गीय सिंधिया के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह स्वच्छ राजनीति के प्रेरणादाता थे श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ भाजपा नेता निर्भय सिंह पटेल , कैलाश ढानटाली , हीरालाल नागर ,रामचंद्र मीणा, बंसीलाल नागर ,बरोठा सरपंच रोहित नागर , कमलसिंह नागर , अनोपसिंह जागीरदार ,जितेंद्र नागर सेठ ,पोप सिंह नागर ,कैलाश ठाकरे ,कैलाश प्रजापति , युवा मोर्चा बरोठा मंडल अध्यक्ष भारत नागर, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष निलेश गोस्वामी ,अमरदीप नागर ,तेजसिंह नागर , पवन नागर जेसीबी , सुनील नागर, डॉक्टर अरविंद नागर,डॉक्टर जितेंद्र नागर,गुलाबसिंह नागर कैलाश बोरीवाल ,धर्मेंद्र नागर,मुकेश नागर हुकम नागर,दिनेश नागर ,ऋषि प्रजापत , दिलीप पाटीदार ,निलेश गोस्वामी अशोक नागर ,बनेसिंह पटेल, राकेश नागर, रोहित नागर आदि अनेक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण जनों ने स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ,कार्यक्रम का संचालन सेवा सहकारी संस्था के पूर्व अध्यक्ष अमरदीप नागर ने किया एवं आभार दिनेश पांचाल ने माना !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here