नागरिकता संशोधन कानून लागू करे सरकार, 17 को कलेक्ट्रेट घेरेगी भाजपा

0
240

नागरिकता संशोधन कानून लागू करे सरकार, 17 को कलेक्ट्रेट घेरेगी भाजपा
देवास । नागरिकता संशोधन कानून को लागू करने के संबंध में प्रदेश की कांग्रेस सरकार हीला-हवाली कर रही है। मुख्यमंत्री कमलनाथ भी इस संबंध में बयान दे रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने इस कानून को प्रदेश में तुरंत लागू किए जाने की मांग की है और पार्टी के कार्यकर्ता इसके लिए 17 दिसम्बर को प्रदेश के सभी कलेक्टर कार्यालयों का घेराव करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष  श्री नन्दकिशोर पाटीदार ने बताया की  नागरिकता संशोधन कानून में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिन्दू, सिख, जैन, ईसाई, बौद्ध और पारसियों को भारत की नागरिकता देने का प्रावधान किया गया है। लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपनी तुष्टिकरण की राजनीति के चलते इस कानून को प्रदेश में लागू नहीं कर रही है। जबकि प्रदेश सरकार इसे लागू करने से इंकार नहीं कर सकती। इस कानून को प्रदेश में तत्काल लागू किए जाने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत 17 दिसम्बर मंगलवार को देवास कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगी।
 भाजपा जिला प्रवक्ता शंभु अग्रवाल ने बताया की भाजपा के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधिगण  दोपहर 12 बजे भाजपा जिला कार्यालय पर एकत्रित होंगे और वहाँ  से रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुँच कर कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे और नागरिकता संशोधन कानून लागू किए जाने की मांग के संबंध में ज्ञापन भी देंगे। जिलाध्यक्ष श्री पाटीदार ने सभी जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ से ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here