देशभर में कांग्रेस बनाना चाहती थी अराजकता का माहौल- श्री सुहास भगत देवास से पत्रकार नितेश नागर की रिपोर्ट

0
182

देशभर में कांग्रेस बनाना चाहती थी अराजकता का माहौल- श्री सुहास भगत

  • देवास में हाटपिपलिया चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक
    देवास। कांग्रेस पार्टी देशभर में अराजकता का माहौल बनाना चाहती थी। अलग-अलग माध्यमों से कांग्रेस ने जाति और धर्म के नाम पर लोगों को भड़का कर देश में माहौल खराब करने का प्रयास किया। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुभाष भगत ने देवास में हाटपिपलिया चुनाव को लेकर हुई पार्टी की बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। बैठक में पार्टी के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    भाजपा प्रवक्ता शंभू अग्रवाल ने बताया कि उज्जैन रोड स्थित गार्डन में बैठक का आयोजन उप चुनाव की तैयारियों को लेकर किया गया था। बैठक में संबोधित करते हुए श्री भगत ने कहा कि भाजपा में संगठन का निर्णय सर्वोपरि है। निर्णय होने के बाद कोई विरोध नहीं हो सकता। उन्होंने कहा प्रदेशभर के कार्यकर्ता और जनता चाहती थी की प्रदेश में फिर से भाजपा और शिवराज सिंह की सरकार बने। अब यह निर्णय हो चुका है और हम सबको साथ आना है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश भर में देशद्रोहियों का साथ देने का काम किया है। कई एनजीओ हैं, जिनके सदस्य कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का नाम देश विरोधी गतिविधियों में सामने आया है। देश में दूसरी बार मोदी सरकार बनने के बाद कई जगह माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। शाहीन बाग भी एक प्रयोग था। देशभर में कई स्थानों पर इस तरह के शाहीन बाग बनाया गया। दिल्ली दंगों में भी इसी तरह माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। प्रतियोगी परीक्षाओं को रोकने की कोशिश भी माहौल खराब करने का प्रयास था। कांग्रेस ने ऐसा दिखाने का प्रयास किया कि देश में अराजकता का माहौल है। उन्होंने कहा अब हमें इस उपचुनाव को पूरी ताकत लगाकर एकजुट होकर लड़ना है। जनता तक हमारी सरकारों की उपलब्धियां पहुंचानी है। उन्होंने कहा पार्टी में नए कार्यकर्ता आते रहेंगे और इन कार्यकर्ताओं को अपने अंदर मिला लेना पुराने कार्यकर्ताओं का काम है।
    बैठक में श्री भगत के साथ प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, उज्जैन संभाग प्रभारी विजय दुबे, विधायक गायत्री राजे पवार, पूर्व मंत्री दीपक जोशी, विधायक आशीष शर्मा, पहाड़ सिंह कन्नौजे, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, आष्टा विधायक रघुनाथ मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, चुनाव संचालक सुरेश आर्य, राजेंद्र भारती, नंदकिशोर पाटीदार, रायसिंह सेंधव, सुभाष शर्मा, तेजसिंह सेंधव, बहादुर मुकाती, नारायण सिंह चौधरी, राजेंद्र वर्मा, गणपत पटेल सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला महामंत्री राजेश यादव ने किया। स्वागत भाषण भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने दिया। आभार जिला महामंत्री नरेंद्र चौधरी ने माना।

जनसंपर्क में चौधरी को मिल रहा आशीर्वाद
हाटपिपलिया/देवास। विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी का सघन जनसम्पर्क जारी है। हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी श्री मनोज चौधरी को जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। क्षेत्र के कई गांव में श्री चौधरी का स्वागत खुले मन से जनता कर रही है। मंगलवार को श्री चौधरी ने खेताखेड़ी, बरखेड़ी, बरखेड़ा, आँक्या, नायता बापच्या सहित अन्य गांव में जनता के बीच जाकर उनका सहयोग व समर्थन मांगा। श्री चौधरी ने पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार की नाकामियों को जनता के सामने रखा और बताया कि किस प्रकार कमलनाथ में प्रदेश के हर वर्ग के साथ वादाखिलाफी की है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कई जन हितैषी योजनाओं को भी जनता के सामने रखा। जनसंपर्क के दौरान चौधरी के साथ कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here