देवास सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी ने नई पुलिस चौकी के निर्माण को देर रात अपने समर्थकों के साथ जाकर तोड़ दिया।

0
449

देवास सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी ने नई पुलिस चौकी के निर्माण को देर रात अपने समर्थकों के साथ जाकर तोड़ दिया।
इस मामले मे देवास कोतवाली थाना पुलिस ने देवास भाजपा सांसद महेंद्र सोलंकी,बर्तन व्यापारी शिव शर्मा व अन्य आरोपियों पर
353,34,427,506,IPC सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान पहुचाना सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।
इस मामले में महापौर सुभाष शर्मा ने एक प्रेसनोट जारी कर पुलिस का रवैया तानाशाहीपूर्ण बताया है।जिसमें कहा गया कि सुभाष चौक में पुलिस विभाग द्वारा पूर्व में अस्थाई गुमटी में पुलिस चौकी पिछले 10 वर्षो से चल रही थी। इसके बावजूद पुलिस विभाग वहां पर पक्की पुलिस चौकी का निर्माण कर रहा है। जबकि सुभाष चौक के चारों तरफ व्यापारियों केे जनसहयोग से नगर निगम द्वारा सौंदर्यीकरण कार्य किया गया था। इसके बावजूद गुमटी में पुलिस चौकी संचालित की जा रही थी। किसी को कोई आपत्ति नहीं थी जबकि सारे त्यौहारों पर निकलने वाली यात्रा, जुलुस सुभाष चौक से होकर ही निकलते हैं। ट्राफिक ज्यादा होने पर चौकी आगे पीछे की जा सकती थी। परंतु वहां पर पक्की चौकी निर्माण होने से आगे गतिरोध भी उत्पन्न होगा एवं नगर निगम द्वारा पूर्व में बने निर्माण कार्य का लोकार्पण पत्थर ढंक जाएगा। पक्की पुलिस चौकी बनने के कारण व्यापारियों की दुकानें भी ढंक जाएगी। जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान होगा एवं पुलिस की हठधर्मिता से पक्की चौकी बनने पर आसपास अतिक्रमण होना भी संभव है। सार्वजनिक स्थानों पर कोई भी निर्माण कार्य करनेे से पहले जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों से विचार विमर्श कर लेना चाहिये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here