देवास जिले में 21 मई 2021 को कोरोना से सुरक्षा हेतु 691 व्यक्तियों ने टीके लगाये

0
145

देवास जिले में 21 मई 2021 को कोरोना से सुरक्षा हेतु 691 व्यक्तियों ने टीके लगाये

जिले में 21 मई 2021 तक कोरोना से सुरक्षा हेतु 1 लाख 82 हजार 327 टीके लगाये गये

जिले में 22 मई 2021 को 18 वर्ष से 44 वर्ष तक उम्र के व्यक्तियों हेतु 07 संस्थाओ में जिला मुख्यालय पर शासकीय कन्या महारानी चिमनाबाई स्कूल, बालगढ़ रोड देवास, प्रेस्टिज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कॉलेज विकास नगर देवास में, बरोठा, टोंकखुर्द, सोनकच्छ, कन्नौद और खातेगांव में आयोजित होगा टीकाकरण

22 मई 2021 को मल्हार स्मृति मंदिर देवास में को-वैक्सीन का दूसरा डोज लगाया जावेगा

कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने नागरिकों से की अपील 18 साल से अधिक आयु वाले सभी व्यक्ति कोविड-19 का टीका अवश्य कराए।

देवास, 21 मई 2021/ कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशन में जिले में लगातार टीकाकरण अभियान जारी है। कोविड -19 टीकाकरण के अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति शासन की गाइडलाइन अनुसार अपना टीकाकरण करवा सकता है। चिंहित शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में टीकाकरण निःशुल्क किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज देवास जिले में 21 मई 2021 को कोरोना से सुरक्षा हेतु 691 व्यक्तियों ने टीके लगाये। जिले मे 21 मई 2021 तक कोरोना से सुरक्षा हेतु 1 लाख 82 हजार 327 टीके लगाये गये।
कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला द्वारा अपील की गई है कि 18 वर्ष से 44 वर्ष तक उम्र के व्यक्ति सबसे पहले cowin.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाये एवम वैक्सीनेशन सेंटर पर नंबर आने पर वैक्सीन लगवायें। साथ ही 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति पूर्वानुसार अपना ऑनलाईन पंजीयन करवाकर अथवा नजदीकी संस्था में जाकर कोरोना से बचाव हेतु टीका अवश्य लगवाये। कोविड -19 टीकाकरण के अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति शासन की गाइडलाइन अनुसार अपना टीकाकरण करवा सकता है। चिंहित शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में टीकाकरण निःशुल्क किया जा रहा है। पात्र व्यक्ति टीका लगवाये एवम स्वंय ओर अपने परिवार को सुरक्षित करें। भारत शासन की नई गाइडलाइन अनुसार कोविशिल्ड के प्रथम डोज़ पष्चात दूसरा डोज़ 84 दिन पश्चात (12 से 16 सप्ताह) के बीच लगेगा। और दूसरी वैक्सीन को-वैक्सीन का प्रथम डोज़ लगने के पश्चात दूसरा डोज़ 28 दिन बाद ही लगेगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी.शर्मा ने बताया कि कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशन मे जिले मे कोविड-19 टीकाकरण किया जा रहा है जिले में 21 मई 2021 को कोरोना से सुरक्षा हेतु 691 व्यक्तियों ने टीके लगाये। देवास जिले में प्रारंभ से 21 मई 2021 तक कोरोना से सुरक्षा हेतु 1 लाख 82 हजार 327 टीके लगाये गये। दिनांक 22 मई 2021 को 45 वर्ष से अधिक उम्र के पात्र व्यक्तियों को जिले में कोविशिल्ड वैक्सीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागली, बरोठा, कमलापुर, कांटाफोड़, करनावद, अमलताज, उदयनगर, अजनास, कन्नौद, टोंकखुर्द, सतवास, खातेगांव, मल्हार स्मृति मंदिर देवास, सोनकच्छ, डबलचौकी, यूपीएससी बावडिया, यूपीएचसी इटावा, गीता भवन देवास, संजीवनी क्लिनिक मेंढकी, संजीवनी क्लीनिक नागदा, संजीवनी क्लीनिक बालगढ़, विजयगंजमंडी, पीपलरावां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुंजापुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भौंरासा, उप स्वास्थ्य केंद्र चिड़ावद, उप स्वास्थ्य केंद्र गनोरा, प्राथमिक स्वास्थ्यय केंद्र नेमावर, स्वास्थ्य केंद्र पलावदा, उप स्वास्थ्य केंद्र शिप्रा, उप स्वास्थ्यय केंद्र ऑलरी में लगाई जावेगी। साथ ही 18 से 44 उम्र के व्यक्तियों हेतु 07 संस्थाओं में शासकीय कन्या महारानी चिमनाबाई स्कूल, बालगढ़ रोड देवास, प्रेस्टिज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कॉलेज विकास नगर, देवास में, बरोठा, टोंकखुर्द, सोनकच्छ, कन्नौद और खातेगांव में आयोजित होगा। टीकाकरण 18 से 44 वर्ष के व्यक्ति को सबसे पहले cowin.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। इसके पश्चात वैक्सीनेशन सेंटर संबंधित स्लॉट बुक करना होगा स्लॉट में टीकाकरण संस्था का चयन करने पर मोबाईल पर मेसेज आएगा उसमें टीका लगाने की तारीख़ ओर समय का उल्लेख होगा उसी अनुसार वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन लगवायें। पात्र व्यक्ति अपना टीकाकरण अवश्य कराएं। कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी के लिये स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आगनवाडी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है। 18 से 44 वर्ष के व्यक्ति टीकाकरण के लिए https://selfregistration.cowin.gov.in पर ऑनलाईन पंजीयन करवाये एवं नम्बर आने पर टीका लगवाये।कोविड -19 टीकाकरण प्रातः 9.00 से शाम 5.00 बजे तक किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here