देवास जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 17 से 19 जनवरी तक

0
170

देवास जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 17 से 19 जनवरी तक


पहले दिन बूथ पर तथा दूसरे एवं तीसरे दिन घर-घर जाकर पिलाई जायेगी पोलियो की दवा


देवास, 02 जनवरी 2021/ कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला के मार्गदर्शन में देवास जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान एक चरण में 17 से 19 जनवरी 2021 तक आयोजित किया जायेगा। भारत सरकार की गाईड लाईन अनुसार जिले में 0 से 05 वर्ष के समस्त बच्चों की लाईन लिस्टिंग मैदानी कार्यकर्ताओं द्वारा तैयार की जाकर सूक्ष्म कार्ययोजना अनुसार पहले दिन बूथ पर तथा दूसरे एवं तीसरे दिन घर-घर जाकर पोलियों कि दवा पिलाई जायेगी। देश में अंतिम पोलियो केस 9 वर्ष पहले 2011 में हुआ था, वर्तमान में आस-पडोस के देशो में पोलियो वायरस विद्यमान है जिससे पोलियों का खतरा एवं वैक्सीन डिनाईट पालियों वायरस को दृष्टिगत रखते हुए जन समुदाय की पोलियो के विरूद्ध प्रतिरोध शक्ति बनाये रखना अति-आवश्यक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here