जिले में अब तक हुई कुल औसत वर्षा नितेश नागर पत्रकार

0
236

जिले में अब तक 875.44 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
जारी मानसून सत्र में दिनांक 02 सितम्बर 2019 की स्थिति में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अब तक औसत रूप से कुल 875.44 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक सर्वाधिक सोनकच्छ में 1205, टोंकखुर्द में 1035, बागली में 932, उदयनगर में 914, खातेगांव में 883, कन्नौद में 773, सतवास में 725, हाटपीपल्या में 752 तथा देवास में 660 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
24 घंटे में 10.18 मिमी वर्षा दर्ज की गई
पिछले 24 घंटों में 10.18 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जिसमें बागली में 39, कन्नौद में 17, सोनकच्छ में 14, उदयनगर में 7.60, देवास में 7, सतवास में 4, खातेगांव में 3 तथा शेष केंद्रों पर मिमी वर्षा दर्ज की गई।
पिछले साल 576.53 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई थी
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मानसून सत्र में अभी तक 576.53 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी, जिसमें सोनकच्छ में 986, हाटपीपल्या में 683, उदयनगर में 623.80, कन्नौद में 564, बागली में 558, देवास में 508, खातेगांव में 477, टोंकखुर्द में 448, सतवास में 341 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here