जितेंद्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में अवैध शराब के खिलाफ जनसुनवाई में दिया कलेक्टर को आवेदन ।

0
38

जितेंद्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में अवैध शराब के खिलाफ जनसुनवाई में दिया कलेक्टर को आवेदन ।

 

देवास जिले के गांव गांव एवं गली गली में अवैध शराब बिक्री के संबंध में जनसुनवाई में कलेक्टर साहब को आवेदन देकर अवगत कराया गया जिला संगठन महासचिव जितेंद्र सिंह गौड़ एवं साथियों के साथ कलेक्टर साहब से मुलाकात कर गौड बताया गया कि कि देवास जिले में गांव-गांव तथा शहर की गली-गली में अवैध रूप से शराब की बिक्री एवं अवैध अड्डों का संचालन बड़े स्तर पर किया जा रहा है। इससे क्षेत्र का सामाजिक वातावरण खराब हो रहा है तथा आम नागरिकों का जीवन प्रभावित हो रहा है।

महोदय, पूर्व में भी हमारे द्वारा कई बार आबकारी विभाग को इस संबंध में शिकायतें देकर अवगत कराया गया है, परंतु हर बार केवल आश्वासन ही दिया गया और आज दिनांक तक आबकारी विभाग द्वारा इस विषय में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। अवैध शराब का यह काला कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण कई लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है तथा कई परिवार बर्बाद हो रहे हैं।

शराब ठेकेदारों द्वारा आम जनता को प्रलोभन देकर गांव-गांव और गली-गली में अवैध शराब बेचने का नेटवर्क तैयार किया गया है। इसमें छोटे स्तर पर शराब बेचने वाले लोगों को 500 से 1000 रुपये तक प्रतिदिन देकर यह अवैध कार्य कराया जाता है। इसके परिणामस्वरूप वर्ष भर में पुलिस एवं आबकारी विभाग द्वारा उन्हीं व्यक्तियों पर 4 से 5 प्रकरण दर्ज कर दिए जाते हैं। कुछ समय पश्चात वे लोग जेल भी चले जाते हैं, जिससे उनके परिवारों का पालन-पोषण करने वाला कोई नहीं रहता।

यह स्थिति कहीं न कहीं आबकारी विभाग एवं शराब ठेकेदारों द्वारा मानवाधिकारों के हनन के समान प्रतीत होती है। हमारे द्वारा पूर्व में की गई शिकायतों में यह भी उल्लेख किया गया था कि जो अवैध शराब बेची जा रही है, वह कहीं न कहीं शराब दुकानों से ही उपलब्ध कराई जाती है, किंतु आज तक एक भी शराब ठेकेदार को इस संबंध में आरोपी नहीं बनाया गया है, जबकि एक वर्ष में लगभग 5000 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं।

और आगे गौड़ ने कहा कि एक ओर हमारे प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी समाज सुधार के उद्देश्य से धार्मिक स्थलों के आसपास शराब की दुकानों को बंद करने एवं नशा मुक्ति के लिए प्रयास कर रहे हैं तथा अवैध शराब पर नियंत्रण के लिए मध्यप्रदेश में “ट्रैक एंड ट्रेस” प्रणाली भी लागू की गई है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि शराब किस दुकान से लाई गई है। इसके बावजूद भी इन नियमों की अनदेखी करते हुए अवैध शराब का कारोबार खुलेआम संचालित किया जा रहा है।

इतनी शिकायतों के बावजूद भी आबकारी विभाग द्वारा इस दिशा में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि विभाग इस गंभीर समस्या के प्रति उदासीन बना हुआ है।

अतः श्रीमान से विनम्र निवेदन है कि देवास जिले में गांव-गांव तथा गली-गली में बिक रही अवैध शराब एवं संचालित अवैध अड्डों पर तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्रवाई करने हेतु संबंधित विभाग को निर्देशित करने की कृपा करें, ताकि इस सामाजिक बुराई पर रोक लगाई जा सके।

अन्यथा हमें जनहित में जनशक्ति के माध्यम से उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी उपस्थित नीरज नागर हर्ष प्रताप सिंह गौड़ विजय कटेसरिया नरेश बैरागी पृथ्वीराज सिंह चौहान यशवंत कुशवाहा राहुल ठाकुर प्रिंस घोड़ापति विशाल ठाकुर रोहित सोलंकी रोहित डांगी सचिन सोलंकी क्षितिज घाडगे दिनेश सोलंकी आदि उपस्थित थे जानकारी अजय जायसवाल बंटू ने दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here