ग्राम पंचायत बरोठा सरपंच द्वारा अलग-अलग स्थान पर ध्वजारोहण किया गया ।
बरोठा , 77 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत बरोठा सरपंच रोहित नागर, उपसरपंच संजय सोलीवाल द्वारा पंचायत भवन परिसर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल एवं अमर शहीद जागेश्वर धाकड़ स्मारक स्थल ग़ड़ी चौक पर ध्वजारोहण करके समस्त ग्राम वासी युवा साथी माता बहनों एवं प्यारे बच्चों, सभी शासकीय व अशासकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं व स्टाफ गण की उपस्थिति में गरिमामई कार्यक्रम संपन्न हुआ । इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच उपसरपंच द्वारा ग्राम पंचायत द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में बताया गया एवं अगले होने वाले विकास कार्यों की घोषणा की गई । अंत में अतिथियों ग्राम वासियों एवं विभिन्न स्कूलों से पधारे हुए स्टाफ एवं बच्चों का आभार प्रकट बरोठा ग्राम पंचायत सचिव द्वारा किया गया । उपस्थित सभी बच्चों व ग्रामवासियों को ग्राम पंचायत द्वारा मिठाई वितरित की गई ।
इस 77 वे गणतंत्र दिवस पर शासकीय कन्या हाई स्कूल व बालक माध्यमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा नशा मुक्ति, सोशल मीडिया लघु नाटिका के द्वारा उपस्थित ग्रामवासियों को उसके दुष्परिणाम के बारे में बताया गया । व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया ।
इस 77 वे गणतंत्र दिवस पर नगर बरोठा के बरोठा पुलिस थाना, टप्पा तहसील , उप मंडी, विद्युत मंडल , स्वास्थ विभाग, बैंको आदि जगह पर भी बड़े धूम धाम से मनाया गया ।





























